Ads Area

पश्चिम उत्तर प्रदेश के 250 से ज्यादा जाट नेताओं से मुलाकात करेंगे अमित शाह: सूत्र

News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें। 
पश्चिम उत्तर प्रदेश के 250 से ज्यादा जाट नेताओं से मुलाकात करेंगे अमित शाह: सूत्र
Jan 25th 2022, 08:04, by Daya Krishan

नई दिल्ली: 

यूपी में शुरुआती दो चरण के चुनाव बीजेपी के लिए काफी अहम हैं, क्योंकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव ने रालोद के साथ गठबंधन करके इस बार बीजेपी की मुश्किल बढ़ा दी है। हालांकि बीजेपी ने भी जाटों को अपनी तरफ करने के लिए फील्डिंग सजानी शुरू कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम यूपी के 253 जाट नेताओं से मुलाकात करने का फैसला लिया है। यह मीटिंग पार्टी के ही एक दिग्गज जाट नेता के घर पर ही बुलाई गई है।

जाट समुदाय के नेताओं के साथ अमित शाह की यह बैठक रालोद और सपा के बीच गठबंधन का तोड़ देखी जा रही है, इस दोनों पार्टियां बार जाट-मुस्लिम गठजोड़ बनाकर वेस्ट यूपी में बीजेपी की चुनौती बढ़ाने की कोशिश में है। दरअसल, पश्चिमी यूपी में जाट समुदाय कई सीटों पर प्रभाव रखते हैं और खेती से जुड़े हुए हैं। जाट समुदाय ने केंद्र सरकार की ओर से लाए गए कृषि कानूनों का भी काफी विरोध किया था, ऐसे में बीजेपी को इस समुदाय का वोट पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

बताया जा रहा है कि गृहमंत्री अमित शाह वेस्ट यूपी के 253 जाट नेताओं से मुलाकात करेंगे। यह बैठक गणतंत्र दिवस परेड के बाद दोपहर में एक जाट नेता के घर पर होगी। इसमें शाह समुदाय के नेताओं को मनाने की कोशिश करेंगे। सूत्रों ने बताया कि जिन नेताओं को बुलाया गया है, उनमें कई बीजेपी से जुड़े रहे हैं। अमित शाह ने इनमें से अधिकतर नेताओं से 2017 में भी मुलाकात की थी।

बता दें कि प्रदेश में पहले चरण में यहां 10 फरवरी को मतदान होगा। यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच सात चरणों में मतदान होगा। नतीजे 10 मार्च को घोषित होंगे। पिछले चुनाव में 312 सीटें जीतने वाली बीजेपी के सामने सत्ता बचाने की चुनौती है तो सपा सत्ता छीनने की कोशिश कर रही है।

]]>

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad