Ads Area

विराट कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने पर बोले सौरव गांगुली, कहा- यह उनका निजी फैसला, BCCI उसका सम्मान करता है | Gawin Sports

विराट कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने पर बोले सौरव गांगुली, कहा- यह उनका निजी फैसला, BCCI उसका सम्मान करता है

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने विराट कोहली के अचानक टेस्ट कप्तानी छोड़ने के फैसले पर ट्वीट किया है। उन्होंने कोहली के इस फैसले को निजी बताया है और बीसीसीआई द्वारा इसका सम्मान करने की बात कही है। गौरतलब है कि इससे पहले टी20 कप्तानी छोड़ने के फैसले पर कोहली और गांगुली आमने-सामने भी आ गए थे।

सौरव गांगुली ने अपने ट्वीट में विराट कोहली के भारतीय कप्तान के रूप में टीम को खेल के तीनों प्रारूप में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सराहना की। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनका टेस्ट कप्तानी से हटने का फैसला व्यक्तिगत है। गांगुली ने शनिवार देर रात अपने ऑफिशियल ट्विटर प्रोफाइल पर ये ट्वीट किया।

गांगुली ने ट्वीट में लिखा कि,’विराट की लीडरशिप में भारतीय क्रिकेट ने सभी फॉर्मेट में ग्रोथ हासिल की है। उनका यह निजी फैसला है और BCCI इसका सम्मान करती है। वह अपनी टीम का हमेशा अहम हिस्सा रहेंगे और भविष्य में टीम को नई उंचाइयों तक ले जाएंगे। ग्रेट प्लेयर, वेलडन।’

आपको बता दें कि विराट कोहली ने अचानक भारत के सबसे सफल कप्तान के रूप में सात साल के अपने कप्तानी करियर का अंत कर दिया था। इससे एक दिन पहले भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका से श्रृंखला में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले उन्होंने टी20 कप्तानी छोड़ी थी और वनडे में भी उनकी जगह रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया था।

वनडे कप्तानी से विराट को हटाने के बाद बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली के साथ उनके शाब्दिक मतभेद भी सामने आए थे। साउथ अफ्रीका रवाना होने से पहले विराट ने कहा था कि उनसे टी20 कप्तानी छोड़ने के बाद किसी ने संपर्क नहीं किया था और वनडे कप्तानी से हटने के एक-डेढ़ घंटे पहले उन्हें जानकारी मिली थी। वहीं गांगुली ने कहा थि कि उन्होंने खुद विराट को टी20 कप्तानी छोड़ने के लिए मना किया था।

अगर आंकड़ों की बात करें तो कोहली के नेतृत्व में भारत ने 68 टेस्ट मैच खेले जिनमें से 40 में उसे जीत मिली। उनकी अगुआई में टीम ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में यादगार जीत दर्ज की। कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं। उनके बाद महेंद्र सिंह धोनी (27 जीत) और गांगुली (21 जीत) का नंबर आता है।

The post विराट कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने पर बोले सौरव गांगुली, कहा- यह उनका निजी फैसला, BCCI उसका सम्मान करता है appeared first on Jansatta.



https://ift.tt/eA8V8J Buy Cricket Accessories Online From Gawin Sports, Jalandhar Punjab M- 7696890000

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad