स्कूल से लौट रही नाबालिक से दरिंदे ने मिटाई हवस, खेत में जबरन ले जाकर किया दुष्कर्म
Cricket Loversजनवरी 25, 2022
0
News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें।
: बालिका दिवस पर एक ओर जहां लोग बालिकाओं के सम्मान में उन्हें सशक्त बनाने के दावों के साथ आवाज बुलंद कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम सजाई में एक वहशी दरिंदा हाई स्कूल में पढ़ने वाली एक 15 वर्षीय दलित छात्रा के साथ अपनी हवस मिटा रहा था।
यह घटना उस समय घटित हुई जब दोपहर के समय छात्रा स्कूल द्वारा आयोजित प्री-बोर्ड एग्जाम की कॉपी घर से लिख कर स्कूल में जमा करने के बाद अपनी एक सहेली के साथ घर वापिस लौट रही थी। पीड़िता के अनुसार जब वह घर जा रही थी तभी रास्ते में सजाई के रहने वाले युवक निसार खान (25) ने उसे पकड़ लिया और उसे जबरन गेंहू के खेत में खींच कर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक लंबे समय से पीड़िता पर बुरी नजर रखता था और उसे स्कूल आते-जाते देखता रहता था। इसी क्रम में वह घटना से पूर्व खेत में छिप कर बैठ गया और अचानक से पीड़िता को पकड़ कर उसे हवस का शिकार बना लिया। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने आरोपी को मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है।