Ads Area

RSMSSB Patwari Result 2021: राजस्थान पटवार भर्ती परीक्षा के रिजल्ट एक ही क्लिक में यहां से करें चेक, नतीजे कुछ ही...

News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें। 
RSMSSB Patwari Result 2021: राजस्थान पटवार भर्ती परीक्षा के रिजल्ट एक ही क्लिक में यहां से करें चेक, नतीजे कुछ ही देर में होंगे जारी
Jan 25th 2022, 09:26, by News24

RSMSSB Patwari Result 2021:

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित की गई पटवार भर्ती परीक्षा के परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द अपलोड किए जाएंगे। पटवार भर्ती परीक्षा का आयोजन अक्टूबर 2021 में किया गया है। परिणाम जारी होने के साथ ही उम्मीदवार अपने नतीजे देखने के लिए राजस्थान एसएसओ पोर्टल पर भी जा सकते हैं। 

राजस्थान पटवार भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी किए जाने को लेकर आज RSMSSB से भी इनपुट मिले हैं। परिणाम संबंधी जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट https://rsmssb.rajasthan.gov.in/ पर अपडेट जरूर देखते रहें। उम्मीदवार एसएसओ पोर्टल पर जाकर रिक्रूटमेंट एप्लीकेशन के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

पटवार भर्ती परीक्षा 2021

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा पटवारी भर्ती परीक्षा भर्ती परीक्षा की आंसर-की 22 नवंबर को जारी की थी। rsmssb.rajasthan.gov.in पर उम्मीदवारों से आपत्तियां मांगी गई थी। प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद रिजल्ट तैयार किया गया है।  राजस्थान पटवार भर्ती परीक्षा में कुल 15.62 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से 10.41 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। 

एक ही परीक्षा से चयन 

पिछली पटवार भर्ती में RSMSSB ने दो परीक्षाओं का आयोजन किया था।  इस बार एक ही परीक्षा के जरिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।  परीक्षा में क्वालीफाई हुए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा। यह भर्ती  5610  पदों पर की जा रही है।  पूर्व में यह विज्ञप्ति 5378 पदों पर निकाली गई थी।  

]]>

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad