Ads Area

Goa election 2022: तृणमूल कांग्रेस के महासचिव यतीश नाइक ने चुनाव से पहले पार्टी से इस्तीफा दिया

News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें। 
Goa election 2022: तृणमूल कांग्रेस के महासचिव यतीश नाइक ने चुनाव से पहले पार्टी से इस्तीफा दिया
Jan 26th 2022, 06:20, by News24

गोवा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव यतीश नाइक ने राज्य विधानसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले इस्तीफा दे दिया। पार्टी उम्मीदवारों की पहली दो सूचियों से बाहर रहने वाले नाइक ने मंगलवार को आखिरकार इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी ने उन्हें आगामी चुनाव लड़ने के लिए एक सीट देने का वादा किया था। 

नाइक उन पहले नौ लोगों में से एक थे, जो पूर्व मुख्यमंत्री लुइजिन्हो फलेरियो के साथ कोलकाता में ममता बनर्जी की मौजूदगी में टीएमसी में शामिल हुए थे। बता दें कि पूर्व सीएम फतोरदा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

इससे पहले, गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने भाजपा छोड़ दी थी और घोषणा की थी कि वह एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पंजिम निर्वाचन क्षेत्र से आगामी चुनाव लड़ेंगे।

वहीं, टीएमसी ने मंगलवार को अपनी तीसरी सूची जारी कर छह और निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। इसमें मापुसा के लिए तारक अरोलकर, सालिगाओ के लिए एक पूर्व सरपंच भोलानाथ घाडी सखलकर को चुना गया है, जबकि जयेश शेतगांवकर मोरमुगाओ से चुनाव लड़ेंगे और सैफुला खान को वास्को से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया गया है।

कांता गौडे क्यूपेम से और राखी नाइक संगुम से चुनाव लड़ेंगी। बता दें कि जिन उम्मीदवार के टिकट मंगलवार को घोषित किए गए, वे पिछले महीने ही टीएमसी में शामिल हुए थे। अब देखना यह है कि क्या वे मतदाताओं पर प्रभाव डाल पाएंगे।

गोवा में अगले महीने 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। यहां नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 28 जनवरी को है। नामांकन की जांच 29 जनवरी को की जाएगी और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 31 जनवरी को है। 

]]>

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad