Republic Day 2022 Wishes: अमिताभ बच्चन से लेकर कंगना रनौत ने, फैंस को खास अंदाज में दी 'गणतंत्र दिवस' की बधाई
Cricket Loversजनवरी 25, 2022
0
News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें।
73वें गणतंत्र दिवस (73rd Republic Day) पर एक बार फिर भारत देश, देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है। सभी देशवासियों समेत बॉलीवुड जगत के सितारे भी इस खास दिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट करते देखे जा रहे हैं। वहीं, अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से लेकर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) तक ने फैंस को 'गणतंत्र दिवस 2022' (Repulbic Day 2022) की बधाई दी है।
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan Wishes Republic Day 2022) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो खास तस्वीरें साझा की हैं। जिनमें से एक में वो अपने घर के बाहर इकट्ठी हुई भीड़ का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं। तो वहीं, दूसरी पिक्चर में एक्टर अपनी दाढ़ी को तिरंगे के रंग में रंगे देखे जा सकते हैं। इस फोटो को साझा करते हुए बिग बी ने कैप्शन में लिखा है,'गणतंत्र दिवस की अनेक-अनेक शुभकामनाएं।'
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर देशभक्ति की मिसाल पेश करती नजर आती हैं। ऐसा उन्होंने गणतंत्र दिवस के मौके पर भी किया है। कंगना रनौत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस परेड करते दिख रहे हैं। वीडियो को साझा करते हुए एक्ट्रेस कैप्शन में लिखती हैं,'हमारा पहला राष्ट्रगान...आनंद लेना। सभी को गणतंत्र दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं।' कंगना के इस पोस्ट पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।
बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने ट्विटर पर तिरंगे की एक तस्वीर साझा करते हुए देशवासियों को 73वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। एक्टर ने पिक्चर पोस्ट करते हुए 'हैप्पी रिपब्लिक डे' लिखा है।