नई दिल्ली:
कुंदरू एक ऐसी सब्जी है जिसका स्वाद थोड़ा खट्टा होता है। इस सब्जी को लोग स्वाद से खाना पसंद करते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुंदरू की भुजिया बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये लंच या फिर डिनर दोनों के लिए एक अच्छा विकल्प है। इसकी खास बात ये कि इसको बहुत कम मसालों के इस्तेमाल से बनाया जाता है फिर भी यह बहुत ही स्वादिष्ठ और लजीज लगती है। इसके अलावा इस सब्जी को आप कम समय में बनाकर सर्व कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं कुंदरू की भुजिया बनाने की रेसिपी-
कुंदरू की भुजिया बनाने की सामग्री-
-250 ग्राम कुंदरू
-1/4 टी स्पून कलौंजी
-2 टी स्पून धनिया पाउडर
-1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
-1/4 टी स्पून हल्दी पाउडर
-1/2 टी स्पून जीरा
-1/2 टी स्पून अमचूर पाउडर
-1 चुटकी हींग
-2 टेबल स्पून तेल
-स्वादानुसार नमक
कुंदरू की भुजिया बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले कुंदरू को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें।
फिर आफ इसके किनारों को काट लें और बीच में चीरा लगाकर 4 टुकड़े कर लें।
इसके बाद आप एक कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें।
फिर आप इसमें जीरा डालें। इसके बाद कलौंजी और हींग डालकर थोड़ी देर तक भून लें।
इसके बाद आप इसमें कटे हुए कुंदरू डालें और करीब एक मिनट तक भून लें।
फिर आप इसमें लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
इसके बाद आप इसमें हल्दी और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिला लें।
फिर आप गैस की आंच को तेज करके भुजिया को चलाते हुए थोड़ी देर तक पकाएं।
इसके बाद आप गैस की आंच धीमी करें और इसको ढक्कर करीब 15 मिनट तक और पकाएं।
फिर जब कुंदरू नरम हो जाएं तो आप ऊपर से अमचूर पाउडर डालकर मिला दें।
इसके बाद आप इसको करीब 2 मिनट तक भूनकर गैस को बंद कर दें।
अब आपकी स्वादिष्ट कुंदरू की भुजिया बनकर तैयार हो गई है।
फिर आप इसको पराठे या रोटी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
]]>