Ads Area

बीजेपी विधायकों का नामांकन कराने पहुंची संघमित्रा ने पिता स्वामी प्रसाद मौर्य को दी चुनौती

News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें। 
बीजेपी विधायकों का नामांकन कराने पहुंची संघमित्रा ने पिता स्वामी प्रसाद मौर्य को दी चुनौती
Jan 25th 2022, 07:54, by Daya Krishan

नई दिल्ली: 

बीजेपी में पिछड़ों का सम्मान नहीं होने की बात करके सपा में शामिल होने के स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी ने साफ कर दिया है कि वह बीजेपी सांसद हैं और बीजेपी के लिए ही काम करेंगी। बदायूं सांसद संघमित्रा मौर्य पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने के बाद पहली बार बदायूं जनपद पहुंची। सांसद संघमित्रा मौर्या ने कहा कि आज सदर विधायक महेश गुप्ता और बिल्सी से भाजपा प्रत्याशी हरीश शाक्य का नामांकन कराने आई हूं। यह दोनों 10 मार्च को हमारे विधायक होंगे।

संघमित्रा ने कहा कि बदायूं में 6 विधानसभा सीट हैं और इन सभी पर बीजेपी के विधायक होंगे। उन्होंने कहा, ''निश्चित तौर पर मैं भारतीय जनता पार्टी की सांसद हूं, कार्यकर्ता हूं और मैं भाजपा को ही जिताऊंगी।''

पिताजी स्वामी प्रसाद मौर्य के समाजवादी ज्वाइन करने के सवाल पर संघमित्रा ने कहा, ''मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम कर रही हैं, निश्चित तौर पर जब यह आवाज उठी है और पीएम मोदी तक पहुंची है। उसका समाधान निश्चित तौर पर होगा, क्योंकि पीएम मोदी तक जो बात पहुंचती है, उसका सकारात्मक निर्णय निकाला जाता है।''

फेसबुक पोस्ट के बारे में उन्होंने कहा कि मैंने जो फेसबुक में पोस्ट की है, उसमें अपर्णा और मेरे बारे में नहीं है, जो लोग बहन बेटियों के बारे में गलत सोच रखते हैं, उसके बारे में कहा है। क्या बहन और बेटियों की भी जात होती है। जो घर पर बैठकर किसी पर भी टीका टिप्पणी कर देते हैं या बिना मांगे सलाह दे देते हैं। ऐसे सलाहकारों से सिर्फ मेरा सवाल था कि बहन बेटियों की जाति और धर्म कब से होने लगा है। एक पर टिप्पणी होती है और दूसरों पर मौन होता है।

]]>

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad