मां बनने के बाद ब्रेक लेंगी Priyanka Chopra , छोड़ सकती है फिल्म Jee Le Zaraa !
Cricket Loversजनवरी 24, 2022
0
News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें।
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में पति निक जोनास के साथ सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है। इस खबर के मिलने के बाद दुनियाभर में मौजूद उनके करोड़ों फैंस थोड़े अचंभित तो हुए, मगर अब वो खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। कुछ ऐसा ही हाल पीसी का भी हाल है। प्रियंका भी मां बनने के बाद से ही खुशी के मारे सातवें आसमान पर हैं।
को बैक टू बैक किसी न किसी प्रोजेक्ट में व्यस्त देखा जाता है। क्योंकि एक्ट्रेस ने खुद को एक बेहतरीन हॉलीवुड स्टार के रूप में भी स्थापित कर लिया है, तो वो पश्चिमी मनोरंजन जगत में भी बेहतरीन प्रोजक्ट्स के जरिए लोगों एंटरटेन करती नजर आती हैं। ऐसे में उनके पास कई बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स भी क्यू में थे, जिसे लेकर उनके सभी भारतीय फैन काफी उत्साहित थे, मगर अब लगता है कि उनका दिल टूटने वाला है।
Shivangi Joshi ने भी सामी-सामी गाने पर लगाए ठुमके, रश्मिका मंदाना की चमक पड़ी फीकी!
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, प्रियंका चोपड़ा अब काम से थोड़ा ब्रेक लेने के मूड में हैं, क्योंकि वो पूरी तरह से अपने परिवार पर फोकस करना चाहती हैं। खबरों की मानें तो, प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' से बाहर हो सकती हैं। आपको बता दें, कि 'जी ले जरा' में तीन प्रमुख एक्ट्रेसेज कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने की घोषणा की गई थी, जो पहले की तरह फरहान की रोड ट्रिप फिल्म होगी। लेकिन अब खबर आई है कि प्रियंका अभी के लिए अपना समय और ऊर्जा केवल अपने बच्चे को देना चाहती हैं। हालांकि प्रियंका चोपड़ा की टीम की तरफ से किसी ने भी इस खबर की पुष्टि नहीं की है।
गौरतलब है कि, पीसी हाल ही में सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं और कहा जा रहा है कि निक और प्रियंका को ये खुशखबरी 12 हफ्ते पहले ही मिल गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो, प्रियंका और निक की बेटी का जन्म अप्रैल 2022 में होने वाला था, लेकिन बच्ची समय से काफी पहले ही दुनिया में आ गई। चूंकि कपल इस खबर के लिए तैयार नहीं थे, इसलिए दोनों ने अपने-अपने काम में भी अब बदलाव किया है।