Ads Area

Paneer Popcorn Recipe: स्नैक में गर्मागर्म चाय के साथ खूब जमेंगे डिफरेंट और टेस्टी पनीर पॉपकॉर्न, जानें रेसिपी

News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें। 
Paneer Popcorn Recipe: स्नैक में गर्मागर्म चाय के साथ खूब जमेंगे डिफरेंट और टेस्टी पनीर पॉपकॉर्न, जानें रेसिपी
Jan 25th 2022, 07:26, by Pooja Attri

नई दिल्ली:

पनीर और पॉपकॉर्न दोनों ही बहुत ही हेल्दी और टेस्टी स्नैक फूड है। वैसे तो आमतौर पर पनीर की सब्जी या पराठे बनाकर खूब खाए जाते हैं। लेकिन आप पनीर को एक स्नैक के तौर पर भी बनाकर खा सकते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए पनीर पॉपकॉर्न बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये एक डिफरेंट और यूनीक रेसिपी है। शाम की हल्की भूख को शांत करने के लिए पनीर पॉपकॉर्न एक परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। यह डिश बच्चों को भी खूब पसंद आती है। गर्मागर्म चाय के साथ ये पॉपकॉर्न बहुत स्वादिष्ठ लगते हैं, तो चलिए जानते हैं  पनीर पॉपकॉर्न बनाने की रेसिपी-

पनीर पॉपकॉर्न बनाने की सामग्री-

-250 ग्राम पनीर 

-1 कप बेसन 

-1 टेबल स्पून अदरक-लहसुन पेस्ट 

-1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर 

-1/4 टी स्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 

-1/4 टी स्पून काली मिर्च 

-1 चुटकी बेकिंग सोड़ा 

-1/2 कप ब्रेड का चूरा 

-1/4 टी स्पून ड्राई पर्साले 

-स्वादानुसार नमक 

पनीर पॉपकॉर्न बनाने की रेसिपी-

इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में पनीर के चौकोर टुकड़े करके डाल दें।

फिर आप इसमें कश्मीरी लाल मिर्च, अजवायन, काली मिर्च, ड्राई पासर्ले और स्वादानसुार नमक डालें।

इसके बाद आप हल्के हाथ से पनीर के साथ इन मसालों को अच्छी तरह से मिला दें। 

लेकिन इस दौरान आप इस बात का ध्यान रखें कि पनीर के टुकड़े टूटे नहीं।

फिर आप एक दूसरे बर्तन में बेसन डालें।

इसके बाद आप इसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, बेकिंग सोड़ा, हल्दी पाउडर और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और अच्छे से मिला दें।

फिर आप इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालें और गाढ़ा और चिकना घोल बना लें।

इसके बाद आप पनीर के क्यूब्स को बेसन के इस घोल में डालकर डुबोएं।

फिर आप इनको तलने के लिए एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें।

इसके बाद आप बेसन कोटेट पनीर को ब्रेड क्रम्स में अच्छे से लपेटकर गर्म कढ़ाई में डालें। 

फिर आप पनीर को सुनहरा होने तक अच्छे से फ्राई कर लें।

अब आपके स्वादिष्ट पनीर पॉपकॉर्न बनकर तैयार हो गए हैं।

फिर आप इनको गर्म चाय या चटनी के साथ सर्व करें।

]]>

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad