Ads Area

Shivangi Joshi ने भी सामी-सामी गाने पर लगाए ठुमके, रश्मिका मंदाना की चमक पड़ी फीकी!

News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें। 
Shivangi Joshi ने भी सामी-सामी गाने पर लगाए ठुमके, रश्मिका मंदाना की चमक पड़ी फीकी!
Jan 25th 2022, 06:56, by Rupali Rama

मुंबई। 

टेलीविजन की चहीती एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) इन दिनों सीरियल 'बालिका वधू 2' (Balika Vadhu 2) में बड़ी आनंदी का किरदार निभाती नजर आ रही हैं। जिंदादिल एक्ट्रेस शो के सेट पर भी मस्ती करना नहीं भूलती हैं, जिसका नमूना उनके लेटेस्ट पोस्ट में साफ देखने को मिल रहा है। तमाम सितारों के बाद अब शिवांगी भी फिल्म 'पुष्पा' से रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के पॉपुलर गाने 'सामी सामी' (Saami Saami Song) पर थिरकती नजर आई हैं।

शिवांगी जोशी

शिवांगी जोशी

ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो (Shivangi Joshi Dance Video) साझा किया है। जिसमें वो सामी-सामी गाने पर सॉलिड डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस ढेर सारी मस्ती करती भी देखी जा सकती हैं। वीडियो में शिवांगी व्हाइट और पिंक कलर का अनारकली सूट पहने बेहद खूबसूरत लगी हैं।

और पढ़िए -

Mouni Roy को पैपराजी ने दी शादी की बधाई, शर्म से लाल हुईं एक्ट्रेस...देखें Video

Mouni Roy को पैपराजी ने दी शादी की बधाई, शर्म से लाल हुईं एक्ट्रेस...देखें Video

 

शिवांगी जोशी का ये वीडियो (Shivangi Joshi Video) इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, और अबतक इसे इंस्टाग्राम वर्ल्ड में 4 लाख 12 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। क्लिप को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है,'थोड़ी पागलपंती भी जरूरी है।' इसके साथ ही उन्होंने अपने डांस पार्टनर हिमांशी गडानी @himanshugadani को भी टैग किया है।

शिवांगी की डांस क्लिप पर फैंस समेत मनोरंजन जगत के सितारे भी कमेंट कर प्यार बरसाते देखे गए हैं। एक्टर सुधांशु पांडे ने प्रतिक्रिया देते हुए तालियों वाला इमोजी बनाया है। वहीं, एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है,'मजा आ गया आपको देखकर।' दूसरे ने लिखा,'बहुत क्यूट हो आप।' ऐसे ही बाकी फैंस भी हार्ट और लव वाला इमोजी ड्रॉप कर शिवांगी की तारीफ करते नजर आए हैं। बता दें कि, शिवांगी जोशी ने लंबे समय तक पॉपुलर टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में काम किया, जिससे उन्हें खूब पॉपुलैरिटी हासिल हुई।

और पढ़िए - 

मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

]]>

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad