Ads Area

Ravi Dubey पर भी चढ़ा पुष्पा का रंग, पत्नी के पैर दबाते हुए बोले 'झुकुंगा नहीं', देखें Funny Video

News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें। 
Ravi Dubey पर भी चढ़ा पुष्पा का रंग, पत्नी के पैर दबाते हुए बोले 'झुकुंगा नहीं', देखें Funny Video
Jan 25th 2022, 09:38, by Ritu Shaw

मुंबई।

इन दिनों जिधर नजर घुमाओ उधर टॉलीवुड की सुपहिट फिल्म 'पुष्पा-द राइज' की दीवानगी देखने को मिल रही है। सेलेब्स भी इस फिल्म के गानों और डायलॉग्स को अपने अंदाज में रीक्रिएट करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में टीवी एक्टर रवि दुबे भी अब पुष्पा फैन के गैंग में शामिल हो गए हैं। उन्होंने फिल्म के सबसे पॉपुलर डायलॉग "पुष्पा नाम सुनके फ्लावर समझे क्या, फायर है मैं" को अपने अंदाज में रीक्रिएट किया है, जिसे देख आपकी हंसी फूट पड़ेगी।

वीडियो में देखा जा सकता है रवि दुबे पुष्पाराज के डायलॉग "पुष्पा नाम सुनके फ्लावर समझे क्या, फायर है मैं" को बोलते हैं, तभी उनकी आंखों पर से चश्मा गिर जाता है। इसके बाद वो कहते हैं, 'झुकुंगा नहीं' और इस दौरान वो पत्नी सरगुन मेहता के पैर दबाते नजर आते हैं। वहीं सरगुन अपने मोबाइल फोन में व्यस्त रहती हैं, तभी उनकी नजर पति के हरकतों पर पड़ती है।

इस मजेदार वीडियो को देखने के बाद अब फैंस की हंसी नहीं रुक रही है। नेटिजेंस ने रवि दुबे की जमकर सराहना की है। एक यूजर ने लिखा, गजब सर जी, तो वहीं दूसरे ने लिखा, आग लगा दी आग लगा दी, इसके अलावा रवि के पोस्ट पर लाफिंग इमोजी की भी भरमार नजर आ रही है। 

]]>

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad