Ads Area

Allu Arjun पर भारी पड़ी कार्तिक आर्यन की धमकी! 'अला वैकुंठपुरमुलु' के मेकर्स को करोड़ों का घाटा

News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें। 
Allu Arjun पर भारी पड़ी कार्तिक आर्यन की धमकी! 'अला वैकुंठपुरमुलु' के मेकर्स को करोड़ों का घाटा
Jan 25th 2022, 08:55, by Rupali Rama

मुंबई।

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा' को पूरे देश में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म को हिन्दी बेल्ट के लोगों ने भी खूब पसंद किया है। इसी कारण से अल्लू अर्जुन की दूसरी फिल्म 'अला वैकुंठपुरमुलु' को हिन्दी में रिलीज किया जाना था। लेकिन अब बॉलीवुड के इस बड़े एक्टर की वजह से ये फिल्म हिन्दी में रिलीज नहीं होगी।

दरअसल, कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'शहजादा' की कहानी और अल्लू अर्जुन की फिल्म 'अला वैकुंठपुरमुलु' की कहानी एक जैसी है। कार्तिक आर्यन ने कहा की अगर अल्लू अर्जुन की फिल्म हिन्दी में रिलीज हुई तो वो 'शहजादा' फिल्म को छोड़ देंगे। इसी कारण से 'अला वैकुंठपुरमुलु' के मेकर्स ने अपना मन बदल लिया। अब इसी विषय पर इस फिल्म के प्रोड्यूसर मनीष शाह ने मीडिया से खास बातचीत में बताया कि, 'शहजादा के मेकर्स चाहते थे कि 'अला वैकुंठपुरमुलु' हिन्दी वर्जन सिनेमाघरों में रिलीज ना हो। साथ ही कार्तिक आर्यन ने कहा कि अगर फिल्म सिनेमाघरों में आती है तो वह शहजादा से बाहर हो जाएंगे जिससे निर्माताओं को 40 करोड़ का नुकसान होता। यह बहुत अनप्रोफेशनल व्यवहार था।'

उन्होंने आगे कहा 'मैं शहजादा के प्रोड्यूसर्स को पिछले 10 साल से जानता हूं। मैं नहीं चाहता कि मेरे करीबी को 40 करोड़ का नुकसान हो। इसलिए मैंने ही फिल्म का हिंदी रीमेक रिलीज करने का फैसला ड्रॉप कर दिया। हालांकि ऐसा करने से मुझे 20 करोड़ का नुकसान हुआ। मैंने तो 2 करोड़ सिर्फ डबिंग पर खर्च किए थे। मैं इस फिल्म को 'पुष्पा' से भी बड़ी बनाना चाहता था। अगर मैं इसे रिलीज नहीं करता हूं तो मेरे पैसे डूब जाएंगे। इसलिए मैं इसे अपने चैनल पर रिलीज कर रहा हूं।'

आपको बताते चलें कि अल्लू अर्जुन की फिल्म 'अला वैकुंठपुरमुलु को हिन्दी में 26 जनवरी को रिलीज किया जाना था। हालांकि अब ये फिल्म हिन्दी में रिलीज नहीं होगी। इसके रिलीज नहीं होने का फैसला मनीष शाह और शहजादा फिल्म के मेकर्स ने एक साथ लिया है। अल्लू अरविंद फिल्म 'अला वैकुंठपुरमुलु' के निर्माता हैं।

]]>

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad