Ads Area

जल्द मार्केट में धमाल मचाने आ रहे एक नहीं बल्कि दो Xiaomi के दमदार और बजट स्मार्टफोन्स, सामने आये...

News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें। 
जल्द मार्केट में धमाल मचाने आ रहे एक नहीं बल्कि दो Xiaomi के दमदार और बजट स्मार्टफोन्स, सामने आये फीचर्स
Jan 25th 2022, 09:27, by Sarita Kumari

नई दिल्ली।

  बड़ी टेक कंपनियों में शुमार शाओमी (Xiaomi) बहुत जल्द ही रेडमी 10ए (Redmi 10A) और रेडमी 10सी ( Redmi 10C ) को लॉन्च कर सकती है।Xiaomi ने अभी ज्यादातर  मिड-रेंज और प्रीमियम स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया है। अब उम्मीद है कि Redmi A और Redmi C सीरीज के तहत नए डिवाइस लॉन्च किए जाएंगे। Xiaomiui की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी दोनों स्मार्टफोन को चीन, भारत सहित अन्य वैश्विक बाजारों में पेश कर सकती है। 

Redmi 10A को कथित तौर पर 'थंडर' और 'लाइट' के रूप में कोडनेम दिया गया है, जबकि Redmi 10C के तीन कोडनेम हैं - 'फॉग,' 'रेन,' और 'विंड'। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों Redmi के स्मार्टफोन मीडियाटेक चिपसेट द्वारा संचालित हो सकते हैं। दोनों स्मार्टफोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है, जिसमें  50-मेगापिक्सल का सैमसंग ISOCELL S5KJN1 सेंसर या OmniVision OV50C सेंसर शामिल हो सकता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में  8-मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड सेंसर और 2-मेगापिक्सल के OV02B1B या SC201CS मैक्रो कैमरा शामिल किया जा सकता है। आगामी Redmi 10A और Redmi 10C स्मार्टफोन्स कथित तौर पर Redmi 9A और Redmi 9C के उत्तराधिकारी होंगे। 

Redmi 9C को भारत में नहीं बल्कि इसे मलेशिया में MYR 429 (लगभग 7,500 रुपये) में लॉन्च किया गया था। यह कीमत 2GB+32GB स्टोरेज मॉडल की है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि Xiaomi ने अभी तक Redmi 10A और Redmi 10C के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है, इसलिए इन लीक रिपोर्ट्स पर पूरी तरह से यकीन नहीं किया जा सकता है। 

आपको बता दें कि कंपनी 9 फरवरी को भारत में अपना Redmi Note 11S लॉन्च करने के लिए कमर कस रही है।  Xiaomi द्वारा प्रकाशित पोस्टर से पता चला है कि डिवाइस क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। यह सुझाव दिया जा रहा है कि डिवाइस 5जी के बजाय 4जी कनेक्टिविटी के लिए सपोर्ट के साथ आ सकता है। 

]]>

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad