Ads Area

भारत में धमाल मचाने आ गए Sony SRS-NB10, SRS-NS7 वायरलेस नेकबैंड स्पीकर्स, जानिए कीमत

News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें। 
भारत में धमाल मचाने आ गए Sony SRS-NB10, SRS-NS7 वायरलेस नेकबैंड स्पीकर्स, जानिए कीमत
Jan 25th 2022, 06:42, by Sarita Kumari

नई दिल्ली। 

सोनी ने भारतीय मार्केट में 2 नए वायरलेस नेकबैंड स्पीकर (wireless neckband speakers) SRS-NS7 और SRS-NB10 लॉन्च किए हैं। SRS-NS7 Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आता है। Sony SRS-NB10 स्पीकर एक फुल-रेंज स्पीकर यूनिट से लैस हैं। इसके अलावा इसमें  म्यूट बटन, टच सेंसिटिव वॉल्यूम रॉकर और प्ले/पॉज बटन दिया गया है।  इन्हें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है। SRS-NB10 स्पीकर के जरिये आप कॉन्फ़्रेंस कॉल अटेंड करने के साथ ही आप गाने भी सुन सकते हैं। 

SRS-NB10 शोर-शराबे वाली परिस्थितियों में भी सुनने की अनुमति देती है। SRS-NB10 और SRS-NS7 दोनों स्पीकर IPX4 स्प्लैश रेसिस्टेंट हैं और क्रमशः 20 और 12 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ आते हैं। इसमें एकीकृत हैंड्स-फ्री कॉलिंग कार्यक्षमता है। प्ले या कॉल बटन को नेकबैंड के बाईं ओर रखा गया है। सोनी का कहना है कि 10 मिनट का क्विक चार्ज कर आप एक घंटे तक इस स्पीकर का इस्तेमाल कर सकते हैं। SRS-NS7 स्पीकर Dolby Atmos के अलावा अपवर्ड फेसिंग X-Balanced Speaker यूनिट के साथ आता है। 

Sony SRS-NB10 और SRS-NS7 की भारत में कीमत

Sony SRS-NB10 वायरलेस नेकबैंड स्पीकर की कीमत भारत में 11,990 रुपये है। जबकि, Sony SRS-NS7 वायरलेस नेकबैंड स्पीकर की कीमत 22,990 रुपये है। सोनी वायरलेस स्पीकर 24 जनवरी से सभी सोनी सेंटर, ई-कॉमर्स पोर्टल और प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक स्टोर पर उपलब्ध हैं।

]]>

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad