नई दिल्ली:
कल 26 जनवरी है इस दिन को पूरे भारत में गणतंत्र दिवस के नाम से बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन हर भारतीय देशभक्ति के रंग में खुद को डूबा रहता है। इस दिन लोगों के कपड़े, मेकअप और खाना भी तिंरगे के रंग में रंगा हुआ होता है। अगर आप भी इस दिन को खास बनाना चाहते हैं तो आज हम आफके लिए ब्रेकफाय्ट में तिरंगा इडली बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इडली एक साउथ इंडियन फूड है जो कि बहुत ही हेल्दी और टेस्टी फूड है, तो चलिए जानते हैं तिरंगा इडली बनाने की रेसिपी-
तिरंगा इडली बनाने की सामग्री-
-इडली राइस 175 ग्राम
-धुली उड़द दाल 75 ग्राम
-नमक 10 ग्राम
-कैरेट प्यूरी 15 ग्राम
-उबली हुई पालक की प्यूरी 25 ग्राम
तिरंगा इडली बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले दाल और चावल को लेकर 2 घंटे पहले भिगोकर रख दें।
इसके बाद आप इनको ग्राइंडर में पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें।
फिर आप इस बैटर को किसी बर्तन में निकाल कर 12 घंटे के लिए खमीर उठने तक रख दें।
इसके बाद आप इस बैटर को 3 बराबर हिस्सों में बांट लें।
फिर आप इसके एक हिस्से में गाजर की प्यूरी और दूसरे भाग में पालक की प्यूरी डालें।
इससे आपकी इडली में संतरी और हरा रंग आ जाएगा।
इसके बाद आप इडली मोल्ड में पहले रेड बैटर और फिर व्हाइट बैटर और फिर ग्रीन बैटर डाल दें।
फिर आप इसको करीब 20 मिनट तक स्टीम करें।
अब आपकी तिरंगा इडली बनकर तैयार हो गई है।
फिर आप इसको कोकोनट या हरी धनिया की चटपटी चटनी के साथ सर्व करें।
]]>