नई दिल्ली:
कोफ्ता एक ऐसी सब्जी है जिसको खाने के लोग दीवाने रहते हैं। वैसे तो आमतौर पर घरों में लौकी का कोफ्ता ही पकाया जाता है जिसको लोग खूब पसंद भी करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने कैबेज कोफ्ता ट्राई किया है? अगर नहीं तो कोई बात नहीं, आज हम आपके लिए कैबेज यानी पत्तागोभी का कोफ्ता (Cabbage Kofta) बनाने की सिंपल सी रेसिपी लेकर आए हैं। कैबेज बहुत कम लोगों को ही पसंद होती है लेकिन अगर आप इसका कोफ्ता बनाकर खाते हैं तो इसका स्वाद यकीनन सबको खूब पसंद आता है। इसको आप रोटी, चावल या पराठों के साथ डिनर या लंच के तौर पर बना सकते हैं, तो चलिए जानते हैं कैबेज कोफ्ता बनाने की रेसिपी-
कैबेज कोफ्ता बनाने की सामग्री- (Cabbage Kofta Ingredients)
-पत्तागोभी/कैबेज 2 कप बारीक कटी
-2 प्याज बारीक कटा हुए
-नमक स्वादानुसार
-गरम मसाला 1 चम्मच
-धनिया पाउडर 1 चम्मच
-लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
-हल्दी पाउडर 1 चम्मच
-जीरा पाउडर 1 चम्मच
-तेल
-हींग एक चुटकी
-बेसन 4 बड़े चम्मच
-अदरक का पेस्ट आधा चम्मच
-हरी मिर्च 4 बारीक कटी
-हरा धनिया बारीक कटा
-दही 4 बड़े चम्मच
कैबेज कोफ्ता बनाने की रेसिपी- (Cabbage Kofta Recipe)
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में कद्दूकस की हुई पत्तागोभी लें।
फिर आप इसमें 1 बारीक कटा प्याज, नमक, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और बेसन डाल दें।
इसके बाद आप इसमें कैबेज बॉल्स बनाने के हिसाब से थोड़ा सा पानी डालकर मिलाएं।
आप चाहें तो इसमें चाट मसाला भी डाल सकते हैं।
फिर आप इसका गाढ़ा पेस्ट बनने के बाद 10 मिनट तक फ्रिज में रखें.
इसके बाद जब बैटर सेट हो जाए तो आप कैबेज कोफ्ते के बॉल्स बनाकर फ्राई कर लें।
फिर आप एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें।
इसके बाद आप इसमें साबुत लाल मिर्च, जीरा और हींग को डालकर भून लें।
फिर आप इसमें एक बारीक कटा प्याज और टमाटर की प्यूरी या बारीक कटे हुए टमाटर डालें।
इसके बाद आप इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और अपनी मनपसंद के मसाले डालें।
फिर आप इसमें थोड़ा सा नमक और पानी डालें और ग्रेवी को अच्छी तरह से पकाएं।
आप चाहें तो तड़का के समय शुरुआत में ही लौंग, इलायची और दालचीनी भी डाल सकते हैं।
फिर आप पकी हुआ ग्रेवी में गर्म मसाला डालकर मिलाएं।
इसके बाद आप इसमें फ्राई की हुई कैबेज बॉल्स और दही या छाछ भी डाल दें।
फिर आप इसको बारीक कटा धनिया से गार्निश करके रोटी, चावल या पराठे के साथ सर्व करें।
]]>