Ads Area

Subhas Chandra Bose statue: इंडिया गेट पर पीएम ने सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का किया अनावरण

News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें। 
Subhas Chandra Bose statue: इंडिया गेट पर पीएम ने सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का किया अनावरण
Jan 23rd 2022, 13:28, by gyanendra kumar

नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट पर नेता जी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम मूर्ति का अनावरण कर दिया है। नेता जी की होलोग्राम प्रतिमा 28 फीट ऊंची और 6 फीट चौड़ी है। इस दौरान उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने 21 जनवरी को घोषणा की थी कि इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा स्‍थापित की जाएगी।

रविवार को पीएम मोदी ने नेताजी की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सरकार ने आजाद हिंद फौज के संस्थापक बोस की जयंती को 'पराक्रम दिवस' के रूप में मानाने का ऐलान किया। नेताजी की प्रतिमा जब तक तैयार नहीं हो जाती, तब तक उसकी जगह होलोग्राम मूर्ति उसी जगह स्थापित रहेगी। होलोग्राम प्रतिमा के अनावरण के साथ ही पीएम मोदी 2019, 2020, 2021 और 2022 के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार का भी वितरण किया।

इस दौरान PM मोदी ने कहा कि यह कालखंड ऐतिहासिक है। यह स्थान जहां हम मौजूद हैं, यह भी ऐतिहासिक है। आज हम इंडिया गेट पर अमृत महोत्सव मना रहे हैं। नेताजी की भव्य प्रतिमा डिजिटल स्वरूप में इंडिया गेट पर स्थापित हो रही है। जल्द ही इसकी जगह ग्रेनाइट की विशाल प्रतिमा लगेगी। यह प्रतिमा आजादी के महानायक को कृतज्ञ राष्ट्र की श्रद्धांजलि है।

प्रधानमंत्री ने कहा, "भारत मां के वीर सपूत, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जन्मजयंती पर पूरे देश की तरफ से कोटि-कोटि नमन।" उन्होंने कहा, "जिन्होंने भारत की धरती पर पहली आज़ाद सरकार को स्थापित किया था, हमारे उन नेताजी की भव्य प्रतिमा आज डिजिटल स्वरूप में इंडिया गेट के समीप स्थापित हो रही है। जल्द ही इस होलोग्राम प्रतिमा के स्थान पर ग्रेनाइट की विशाल प्रतिमा भी लगेगी।"

]]>

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad