वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश करने जा रही है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 2014 में सत्ता में आने के बाद से यह उनका 10वां बजट होगा। वहीं, 2019 में वित्त मंत्री का पद संभालने के बाद से यह सीतारमण का चौथा बजट होने वाला है। सत्र का पहला भाग 31 जनवरी से 11 फरवरी तक चलने वाला है। इसके बाद दूसरा भाग 14 मार्च को फिर से शुरू होकर 8 अप्रैल तक चलेगा। सभी की निगाहें इस साल के बजट पर हैं, भारतीय अर्थव्यवस्था को COVID-19 महामारी के कारण भारी नुकसान पहुंचा है, ऐसे में सभी सेक्टर अपनी उम्मीदें लगाए हुए हैं।
केंद्रीय
बजट
बजट
का इतिहास बहुत दिलचस्प है जैसे कि पहला बजट कब पेश किया गया था, किसने सबसे ज्यादा बजट पेश किया और इसी तरह अन्य फैक्ट्स। आज हम आपको इंग्लैंड के एक वित्त मंत्री के बारे में बताना चाहते हैं, जिन्हें अचानक इस्तीफा देना पड़ा था।
और पढ़िए -
336 दिन की वैलिडिटी वाला जियो का सस्ता प्लान! मिल रहा फ्री कॉलिंग, बंपर डेटा सहित 3600 SMS
336 दिन की वैलिडिटी वाला जियो का सस्ता प्लान! मिल रहा फ्री कॉलिंग, बंपर डेटा सहित 3600 SMS
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि साल 1947 में भारत सरकार ने आजादी के महज तीन महीने बाद अपना पहला बजट पेश किया था। 26 नवंबर 1947 को, स्वतंत्र भारत ने तत्कालीन वित्त मंत्री
आरके शनमुखम चेट्टी
के तहत अपना पहला बजट पेश किया। आरके शनमुखम चेट्टी स्वतंत्र भारत के पहले वित्त मंत्री थे। हालांकि, हुई किसी लापरवाही के कारण इंग्लैंड के तत्कालीन वित्त मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा था।
कहा जाता है कि शनमुखम चेट्टी द्वारा हुई कुछ गलती के कारण बजट का एक हिस्सा लीक हो गया, जिसके बाद इंग्लैंड में एक पत्रकार ने टैक्स से जुड़ी सारी जानकारी सार्वजनिक कर दी। इस कारण, इंग्लैंड के वित्त मंत्री, ह्यूग डाल्टन को भारत में बजट पेश होने से पहले इस्तीफा देना पड़ा था।
बता दें कि भारत कोविड -19 की तीसरी लहर से जूझ रहा है, अर्थशास्त्रियों, वेतनभोगी वर्ग और उद्योग के विशेषज्ञों ने ऐसे में इस बजच से काफी उम्मीदें लगाई हैं। जीडीपी को बेहतर बनाने के प्रयास होंगे। 2020-21 में, भारत की जीडीपी लॉकडाउन के कारण फिसल गई, जिससे वित्त वर्ष 2021 का सकल घरेलू उत्पाद 7.3% रह गया। वहीं, केंद्रीय बजट 2022 का लोकसभा टीवी पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। साथ ही, इसे यूट्यूब और ट्विटर जैसे कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी देखा जा सकता है।
और पढ़िए -
बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
]]>