IPL 2022 DC vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 41वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 4 विकेट से हरा दिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरे कोलकाता नाइटराइडर्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 146 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 19 ओवर में 6 विकेट पर 150 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। कुलदीप यादव प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2022 में यह चौथी जीत है और सभी में प्लेयर ऑफ द मैच कुलदीप यादव ही रहे हैं।
इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2022 की पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर पहुंच गई। केकेआर 8वें नंबर पर है। पूरी अंक तालिका देखने के लिए यहां क्लिक करें। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से डेविड वार्नर ने 26 गेंद में 42 रन की पारी खेली। अक्षर पटेल ने 17 गेंद में 24 रन ठोके। रोवमैन पॉवेल 16 गेंद में 33 रन बनाकर नाबाद रहे। ललित यादव ने 29 गेंद में 22 रन बनाकर टीम को मुश्किल समय में संभाला। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से उमेश यादव ने 24 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
हर्षित राणा और सुनील नरेन भी एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। इससे पहले केकेआर को 146 रन के स्कोर तक पहुंचाने में कप्तान श्रेयस अय्यर (37 गेंद, 42 रन, 4 चौके) के अलावा नितीश राणा और रिंकू सिंह का भी अहम योगदान रहा। नितीश राणा और रिंकू सिंह ने 35 गेंद में 62 रन जोड़े।
वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कुलदीप यादव ने 3 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं, मुस्तफिजुर रहमान ने आखिरी ओवर में 2 रन देकर 3 विकेट (रिंकू सिंह, नितीश राणा और टिम साउदी) झटके। चेतन साकरिया और अक्षर पटेल भी एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।
इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतरीं।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, चेतन साकरिया, मुस्तफिजुर रहमान, कुलदीप यादव।
IPL 2022 DC vs KKR: गेंद दर गेंद स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: एरोन फिंच, वेंकटेश अय्यर, बाबा इंद्रजीत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, रिंकू सिंह, टिम साउदी, उमेश यादव, हर्षित राणा।
Indian Premier League, 2022Wankhede Stadium, Mumbai 29 April 2022
Delhi Capitals 150/6 (19.0)
Kolkata Knight Riders 146/9 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 41 ) Delhi Capitals beat Kolkata Knight Riders by 4 wickets
https://ift.tt/K5PXLiA Buy Cricket Accessories Online From Gawin Sports, Jalandhar Punjab M- 7696890000