Ads Area

KKR vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में हासिल की जीत, कोलकाता को 4 विकेट से हराया

दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 4 विकेट से हरा दिया. दिल्ली के लिए डेविड वॉर्नर, रोवमैन पॉवेल और अक्षर पटेल ने अहम पारियां खेलीं. जबकि कुलदीप यादव ने गेंदबाजी में कमाल दिखाया. उन्होंने 4 विकेट झटके. कोलकाता के लिए नीतीश राणा ने तूफानी पारी खेली. उन्होंने 57 रन बनाए. जबकि उमेश यादव ने 3 विकेट झटके. कोलकाता ने पहले बैटिंग करते हुए 147 रनों का लक्ष्य दिया था. दिल्ली ने इसे 19 ओवरों में हासिल कर लिया.

केकेआर के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसी के लिए पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर ओपनिंग करने आए. इस दौरान पृथ्वी पहली ही गेंद पर जीरो पर आउट हो गए. जबकि वॉर्नर ने तूफानी पारी खेली. उन्होंने 26 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौकों की मदद से 42 रन बनाए. ललित यादव ने 29 गेंदों में 22 रन बनाए. मिचेल मार्शन ने 13 रनों का योगदान दिया. कप्तान ऋषभ पंत महज 2 रन बनाकर चलते बने.

अक्षर पटेल ने अच्छी बैटिंग की. उन्होंने 17 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौकों और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाए. टीम के लिए रोवमैन पॉवेल ने शानदार बैटिंग की. उन्होंने 16 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 33 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और एक चौका लगाया. जबकि शार्दुल ठाकुर 8 रन बनाकर नाबाद रहे. इस तरह दिल्ली ने 19 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया.

कोलकाता के लिए उमेश यादव ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवरों में 24 रन देकर 3 विकेट झटके. सुनील नरेन ने 4 ओवरों में 19 रन देकर एक विकेट लिया. उन्होंने आईपीएल में अपने 150 विकेट भी पूरे कर लिए. टिम साउदी ने 4 ओवरों में 19 रन देकर एक विकेट लिया.

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी कोलकाता ने 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए. इस दौरान नीतीश राणा ने तूफानी पारी खेली. उन्होंने 34 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 57 रन बनाए. जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 42 रनों का अहम योगदान दिया. श्रेयस ने 37 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके लगाए. रिंकू सिंह ने 23 रनों की अहम पारी खेली. इसके अलावा कोई भी बैट्समैन कुछ खास नहीं कर पाया.

दिल्ली की ओर से गेंदबाजी करते हुए कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके. उन्होंने 3 ओवरों में महज 14 रन दिए. मुस्तफिजुर रहमान ने अंत में अच्छी गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवरों में 18 रन देकर 3 विकेट लिए. चेतन सकारिया और अक्षर पटेल को भी एक-एक विकेट मिला.

यह भी पढ़ें : <a href="https://ift.tt/EvS5gsX 2022: 42 रन की पारी के दौरान वॉर्नर ने रचा इतिहास, ये कारनामा करने वाले लीग के पहले खिलाड़ी बने

<a href="https://ift.tt/7qIBb9A vs DC: कुलदीप यादव ने की आईपीएल करियर की सबसे अच्छी बॉलिंग, तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड

source https://www.abplive.com/sports/ipl/kkr-vs-dc-delhi-capitals-won-by-4-wickets-rovman-powell-david-warner-ipl-2022-2112572

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad