Ads Area

PBKS vs CSK IPL 2022 Live: चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला किया, यहां जानिए मैच से जुड़े अपडेट्स | Gawin Sports

PBKS vs CSK IPL 2022 Live: चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला किया, यहां जानिए मैच से जुड़े अपडेट्स

IPL 2022 PBKS vs CSK Live Streaming in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 का 38वां मैच चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। उसने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, पंजाब किंग्स ने अपनी आखिरी एकादश में 3 बदलाव किए हैं।

इस सीजन दोनों टीमों का यह 8वां मुकाबला है। अब तक हुए 7-7 मुकाबलों में पंजाब किंग्स 3 और चेन्नई सुपर किंग्स 2 में जीत हासिल करने में सफल रही है। पंजाब किंग्स आईपीएल 2022 की अंक तालिका में इस समय 8वें और चेन्नई सुपर किंग्स 9वें नंबर पर है।

IPL 2022 PBKS vs CSK: गेंद दर गेंद स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें

इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतरी हैं।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), भानुका राजपक्षे, ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, संदीप शर्मा, अर्शदीप सिंह।

यहां क्लिक कर आप पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के लिए सुझाई गई ड्रीम 11 देख सकते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: ऋतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), मिशेल सैंटनर, ड्वेन प्रिटोरियस, ड्वेन ब्रावो, मुकेश चौधरी, महेश थीक्षाना।

Indian Premier League, 2022Wankhede Stadium, Mumbai   25 April 2022

Punjab Kings 0/0 (0.0)

vs

Chennai Super Kings  

Match yet to begin ( Day – Match 38 ) Chennai Super Kings elected to field



https://ift.tt/egoE2OB Buy Cricket Accessories Online From Gawin Sports, Jalandhar Punjab M- 7696890000

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad