IND vs ENG 2022: भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन (Edgbaston) में टेस्ट मैच जारी है. इस मैच में इंग्लैंड (England) के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. वहीं, इंग्लैंड (England) के गेंदबाजों ने अपने कप्तान के फैसले को सही साबित किया. खासकर, जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने दोनों ओपनर शुभमन गिल (Shubhman Gill) और चेतेश्वर पु्जारा (Cheteshwar Pujara) को सस्ते में आउट कर दिया. भारतीय टीम 100 रनों के अंदर अपने 5 खिलाड़ियों को गवां चुकी थी, लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा (Ravidndra Jadeja) ने पारी को संभाल लिया.

पंत के चौके पर एंडरसन का रिएक्शन वायरल

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने इस मैच में शानदार शतक लगाया. दरअसल, भारतीय पारी के 28वें ओवर में जेम्स एंडरसन (James Anderson) की बॉल पर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने ऐसा शॉट खेला कि गेंदबाज हैरान रह गए. ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने जेम्स एंडरसन (James Anderson) की बॉल पर आगे बढ़कर गेंदबाज के सिर के उपर से शॉट खेला. ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के इस शॉट को देखकर गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) हैरान हो गए. ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के शॉट खेलने के बाद गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) का रिएक्शन सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी वायरल हो रहा है.

pic.twitter.com/WYXfHfNuEo
— Guess Karo (@KuchNahiUkhada) July 1, 2022

पंत और जडेजा ने भारतीय पारी को संभाला

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के शॉट के बाद गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) और बल्लेबाज के बीच बातचीत हुई. इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के चेहरे पर मुस्कान साफ दिख रही थी. दरअसल, ऐसा लग रहा था कि मानो दोनों खिलाड़ी इशारों ही इशारों में एक-दूसरे से कुछ कह रहे हों. वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो भारतीय टीम (Indian Team) ने शुरूआती झटकों के बाद शानदार वापसी की. खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम 5 विकेट पर 259 रन बना चुकी है. ऋषभ पंत (Rishabh Pant) 94 गेंदों पर 107 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि रविन्द्र जडेजा (Ravindra Jadeja) 53 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं.

ये भी पढ़ें-

<a href="https://ift.tt/qtAHJhm vs ENG, 5th Test Live: पंत-जडेजा ने पूरी की 200 रनों की साझेदारी, टीम इंडिया का स्कोर 300 के पार

<a href="https://ift.tt/pJ38nHt ODI Captain: जोस बटलर बने इंग्लैंड के नए कप्तान, लिमिटेड ओवर क्रिकेट में ऐसा रहा है रिकार्ड

source https://www.abplive.com/sports/cricket/james-anderson-s-reaction-to-rishabh-pant-s-shot-in-edgbaston-test-between-india-and-england-goes-viral-on-social-media-2158997
Watch Video: ऋषभ पंत के शॉट पर जेम्स एंडरसन का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल, देखें वीडियो
जुलाई 01, 2022
0
Tags