Ads Area

बेइज्जती करा दिया…अपनी टीम पर भड़के पाकिस्तानी फैंस, बोले- ‘बॉयकॉट ही कर लिए होते’

बेइज्जती करा दिया…अपनी टीम पर भड़के पाकिस्तानी फैंस, बोले- ‘बॉयकॉट ही कर लिए होते’

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने पाकिस्तान की टीम को 61 रन से बुरी तरह हराया. इस बुरी हार के बाद अब पाकिस्तानी टीम पर उनके फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है. कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम के बाहर पाकिस्तानी फैंस ने अपनी टीम से नाराजगी जताते हुए कहा कि इससे अच्छा तो वर्ल्ड कप से बॉयकॉट ही कर लिये होते, कम से कम इज्जत तो बच जाती.

कोलंबो में मैच के बाद स्टेडियम से बाहर आए पाकिस्तानी फैंस अपनी टीम पर जमकर गुस्सा निकाला. उन्होंने बाबर आजम को भी जमकर लताड़ लगाई. एक पाकिस्तानी फैन ने कहा कि हम पाकिस्तान से इस उम्मीद आते हैं कि शायद इस बार हम मैच जीत जाएं.

भारतीय टीम ने प्रेशर नहीं लिया

उन्होंने कहा कि इस बार थोड़ी सी ज्यादा उम्मीद थी, क्योंकि हमारे स्पिनर्स थोड़े ट्रिकी लग रहे थे. लेकिन आखिरी में कहानी बदल गई. उन्होंने कहा कि पहले ओवर में अभिषेक शर्मा आउट हुए लेकिन भारतीय टीम ने प्रेशर नहीं लिया. यहां पाकिस्तान की पहली विकेट गिरी और ये ऐसे प्रेशर में आए कि समझ ही नहीं आया.

Pakistani Team

इससे अच्छा तो न खेलते

पाकिस्तानी फैंस ने कहा कि ये कोई टीम है, इससे अच्छा तो न खेलते, इज्जत बच जाती. आपने मैच खेल लिया और बुरी तरह से हार गए. एक फैन ने पाकिस्तानी टीम पर निशाना साधते हुए कहा कि आप तो दूसरे ओवर में हार गए थे. आपने शाहीन को बॉलिंग दे दी. वह पिछले साल से पिटते आ रहे हैं.

बाबर आजम पर भड़के फैंस

साथ ही बाबर आजम पर भड़कते हुए फैंस ने कहा कि ये कोई किंग है क्या? ये कहां का किंग है. अगर किंग होता तो मैच खत्म करके आता. बाबर आजम ने हमेशा की तरह कुछ भी नहीं किया. वहीं अमेरिका से आए एक पाकिस्तानी नागरिक ने कहा कि इस करारी हार से तो बेहतर था कि वॉकओवर ही दे देते इंडिया को. वैसे भी ये वॉकओवर ही है.



source https://www.tv9hindi.com/sports/pakistani-fans-expressed-anger-over-defeat-to-india-saying-it-would-have-been-better-to-boycott-3688419.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad