Ads Area

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा का इतना खौफ? मैच से पहले पाकिस्तान से होने लगी बदजुबानी

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा का इतना खौफ? मैच से पहले पाकिस्तान से होने लगी बदजुबानी

रविवार 15 फरवरी को कोलंबो में टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ग्रुप स्टेज का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाएगा. मशहूर आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान ग्रुप ए के मुकाबले में आमने-सामने होंगे. वैसे ही ये भारत-पाकिस्तान मैच पर सबसे ज्यादा नजर रहती है लेकिन हालिया विवाद के बाद इस मुकाबले को लेकर उत्सुकता पहले से भी ज्यादा है. साथ ही हमेशा की तरह मैच से पहले ही दोनों देशों की ओर से पूर्व क्रिकेटर बयानबाजी करने लगे हैं. मगर ऐसा लगता है कि पाकिस्तान में इस बार भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा का ज्यादा खौफ है, जिसके कारण उनके खिलाफ बदजुबानी होने लगी है.

भारत के खिलाफ इस मैच से पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने युवा भारतीय ओपनर अभिषेक की बल्लेबाजी पर सवाल खड़े किए और कहा कि वो ज्यादातर नाकाम ही होते हैं. पाकिस्तानी टीवी पर एक शो के दौरान जब आमिर से अभिषेक को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने ये बातें कहीं और बताया कि उन्हें हर गेंद पर बल्ला चलाने के अलावा कुछ नहीं आता.

‘वो सिर्फ लप्पेबाज, ज्यादातर फेल होगा’

मैच फिक्सिंग के कारण कई साल का बैन झेलने वाले पूर्व पेसर आमिर ने अभिषेक को लप्पेबाज बताया. उन्होंने कहा, “मैंने जितना देखा है अभी तक, मुझे तो वो सिर्फ स्लॉगर (लप्पेबाज) लगते हैं. हर बॉल पर बैट चलाना है, लग गई तो लग गई, जिस दिन लगी तो ठीक है… ज्यादातर उनके फेल होने के चांस रहते हैं. 8 पारियां होती हैं तो 1 में स्कोर होता है… मुझे तो तकनीकी तौर पर सही नहीं लगते. जिस दिन लग गई तो दूसरी टीम को परेशान भी कर सकते हैं.”

‘ऐसे कर सकते हैं अभिषेक को आउट’

आमिर ने आगे कहा कि कोई समझदार गेंदबाज उन्हें अपने जाल में फंसा सकता है. बाएं हाथ के पेसर ने इसका तरीका बताया, “ऐसे बल्लेबाजों से निपटना आसान होता है अगर आप इन्हें हाथ खोलने का मौका न दें. अगर आप शरीर के पास से स्विंग करें तो ये फंस जाते हैं. साथ ही अगर एक अच्छा स्लोअर बॉल हो तो संघर्ष करेंगे क्योंकि ये जोर से शॉट मारते हैं.”



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/ind-vs-pak-abhishek-sharma-is-a-slogger-says-mohammad-amir-t20-world-cup-match-3686420.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad