Ads Area

T20 World Cup 2026 points table: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले पॉइंट्स टेबल में हुआ ये बदलाव

T20 World Cup 2026 points table: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले पॉइंट्स टेबल में हुआ ये बदलाव

T20 World Cup 2026 Points Table Updated: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब है सबसे बड़े मुकाबले की बारी, जो कि खेला जाना है भारत और उसके चिर-प्रतिद्वन्दी पाकिस्तान के बीच. कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम पर खेले जाने इस मैच से पहले हालांकि टूर्नामेंट के पॉइंट्स टेबल में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं. ये बदलाव भारत-पाकिस्तान वाले ग्रुप ए में नहीं हुआ है बल्कि टूर्नामेंट के पॉइंट्स टेबल के बाकी 3 ग्रुप में हुए हैं. ग्रुप बी में आयरलैंड की जीत का खाता खुल चुका है. वहीं ग्रुप सी और ग्रुप डी में फेरबदल देखने को मिला है.

भारत-पाकिस्तान में कौन बनेगा नंबर 1?

ग्रुप ए में भारत की बादशाहत बरकरार है. उसके 2 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक हैं. हालांकि, 4 अंक 2 मैचों में 2 जीत के बाद पाकिस्तान के पास भी है लेकिन बेहतर रन रेट के आधार पर टॉप की पोजिशन भारत के पास है. भारत-पाक के बीच मुकाबला महत्वपूर्ण है क्योंकि इस मैच को जीतने वाला ग्रुप ए के पॉइंट्स टेबल में भी नंबर 1 हो जाएगा.

ग्रुप बी में आयरलैंड की जीत का खाता खुला

ग्रुप बी में श्रीलंका की टीम पहले की ही तरह नंबर 1 टीम है. जिम्बाब्वे की टीम दूसरे स्थान पर जबकि ऑस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पर है. इस ग्रुप में जो बदलाव हुआ है वो ये कि आयरलैंड की जीत का खाता खुल चुका है. उसने 14 फरवरी को खेले मुकाबले में ओमान को हराया.

इंग्लैंड की टीम ने ग्रुप सी में लगाई छलांग

ग्रुप सी के पॉइंट्स टेबल में वेस्टइंडीज 2 मैचों में 2 जीत के साथ पहले स्थान पर है. वहीं 14 फरवरी को खेले मुकाबले में स्कॉटलैंड को हराने के बाद इंग्लैंड की टीम चौथे नंबर से दूसरे स्थान पर आ चुकी है. इंग्लैंड के 3 मैचों में 2 जीत और 1 हार के साथ अब 4 अंक हैं. इंग्लैंड से हारकर स्कॉटलैंड तीसरे स्थान पर खिसक गई है. इटली चौथी जबकि नेपाल 5वें नंबर पर है.

न्यूजीलैंड को हराने के बाद साउथ अफ्रीका ग्रुप डी में नंबर 1

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप डी के पॉइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका की टीम पहले स्थान पर आ गई है. 14 फरवरी को खेले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को हराकर इस ग्रुप के पॉइंट्स टेबल में टॉप की पोजिशन हासिल की. वहीं हार के बाद न्यूजीलैंड की टीम दूसरे स्थान पर खिसक गई. साउथ अफ्रीका ने अब तक जहां अपने तीनों मैच जीते हैं और उसके 6 अंक हैं. वहीं न्यूजीलैंड के 3 मैचों के बाद 2 जीत और 1 हार हैं. इनके अलावा UAE 2 मैचों में 1 जीत दर्ज कर तीसरे नंबर पर है. अफगानिस्तान और कनाडा की जीत का अब तक खाता नहीं खुला है.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/t20-world-cup-2026-points-table-updated-teams-standing-after-sa-vs-nz-match-ahead-of-ind-vs-pak-3687411.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad