Ads Area

T20 World Cup: जितने रन नहीं, उससे ज्यादा वर्ल्ड कप खिताब… भारतीय स्टार का ये सच चौंका देगा

T20 World Cup: जितने रन नहीं, उससे ज्यादा वर्ल्ड कप खिताब… भारतीय स्टार का ये सच चौंका देगा

मौजूदा चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने की कोशिशों में लगी हुई है. पिछली बार रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2024 में ये खिताब जीता था तो इस बार सूर्यकुमार यादव ने इस मुहिम को सफल बनाने के लिए मोर्चा संभाला हुआ है. अगर ऐसा होता है तो भारत 3 बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी. वहीं टीम के कुछ खिलाड़ियों का नाम उस लिस्ट में शामिल हो जाएगा, जो दूसरी बार ट्रॉफी उठाएंगे. वहीं इनमें एक बल्लेबाज ऐसा भी होगा, जिसके खाते में रन से ज्यादा वर्ल्ड कप ट्रॉफी हो सकती हैं.

जी हां, ये सुनकर या पढ़कर अजीब सा लग सकता है लेकिन ये सच है. टीम इंडिया में एक खिलाड़ी ऐसा है, जिसके बल्ले से टी20 वर्ल्ड कप में एक भी रन नहीं निकला, न कोई कैच या विकेट लिया लेकिन उसके नाम एक वर्ल्ड कप ट्रॉफी है. ये सिलसिला लगातार दूसरे वर्ल्ड कप में भी जारी रह सकता है. ये खिलाड़ी हैं विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन, जो मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा हैं. सैमसन पिछले वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम में शामिल थे, जब टीम इंडिया ने बारबडोस में खिताब जीता था.

सैमसन के नाम क्यों ऐसा रिकॉर्ड?

अब बात सैमसन के अनोखे रिकॉर्ड की. असल सैमसन मौजूदा भारतीय टीम में अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके नाम एक वर्ल्ड कप खिताब है लेकिन टूर्नामेंट में एक भी रन उनके नाम नहीं है. अब अगर आप सोच रहे हैं ऐसा क्यों है? तो इसकी वजह संजू की खराब फॉर्म नहीं है या ऐसा नहीं है कि वो खाता ही नहीं खोल पाए. असल में पिछले वर्ल्ड कप में उन्हें एक भी मैच में मौका नहीं मिला था.

टी20 वर्ल्ड कप की हर ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वो टी20 वर्ल्ड कप 2024 के एक भी मैच में प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं थे. उनके क्रीज पर उतरे बिना ही टीम इंडिया ने खिताब जीत लिया था. मगर सिर्फ पिछला वर्ल्ड कप ही नहीं, बल्कि मौजूदा टूर्नामेंट में भी टीम इंडिया के पहले मैच में संजू सैमसन को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली है. यही कारण है कि लगातार 2 टी20 वर्ल्ड कप में स्क्वॉड का हिस्सा होकर भी वो अभी तक एक भी रन नहीं बना पाए हैं.

इस बार बदल पाएगी सैमसन की कहानी?

हालांकि, इस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनका ये आंकड़ा बदल सकता है. यहां तक कि दिल्ली में गुरुवार 12 फरवरी को टीम इंडिया के दूसरे मैच में ही संजू अपना पहला रन हासिल कर सकते हैं. नामीबिया के खिलाफ होने वाले इस ग्रुप मैच में स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा का खेलना अभी भी मुश्किल नजर आ रहा है. पिछले मैच के बाद से ही उनकी तबीयत खराब है. यहां तक कि दूसरे मैच से पहले उन्हें 2 दिन अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था जहां 2 दिन रहने के बाद उन्हें बुधवार को डिस्चार्ज भी कर दिया गया. हालांकि इसके बावजूद उनका इस मैच में खेलना मुश्किल है और ऐसे में सैमसन को पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिल सकता है.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/sanju-samson-has-more-t20-world-cup-trophy-in-his-name-than-runs-in-the-tournament-3683866.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad