Ads Area

IPL 2026: सिर्फ 3 मैचों में 1103 रन, लग गए 61 छक्के, फिर भी ये गेंदबाज बने जीत के हीरो

IPL 2026: सिर्फ 3 मैचों में 1103 रन, लग गए 61 छक्के, फिर भी ये गेंदबाज बने जीत के हीरो

आईपीएल 2026 की शुरुआत एकदम विस्फोटक रही है. सिर्फ 3 मैच के अंदर ही कुछ धमाकेदार बैटिंग देखने को मिली है. शुरुआती 2 मुकाबलों में अंधाधुंध रनों की बारिश हुई और खूब छक्के-चौके लगे, जिसने इस सीजन के लिए माहौल तैयार कर दिया. अब तो यही उम्मीद की जा रही है कि पूरे सीजन में गेंदबाजों की शामत आने वाली है और ऐसे ही गेंद बार-बार बाउंड्री के पार जाती दिखेगी. वहीं तीसरे मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने फिर अपने बल्ले से जमकर मार मचाई. अंधाधुंध बल्लेबाजी ने जहां महफिल लूटी है वहीं जीत के असली हीरो गेंदबाज ही रहे हैं और ये बात तीनों मुकाबलों में साबित हुई.

सिर्फ 3 मैचों में हो गई रन की बारिश

गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत में राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाजों ने कहर बरपाया. मगर उससे पहले बीते दोनों मुकाबलों में बल्लेबाजों की महफिल जमी थी. पहले ही मैच में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 200 रन से ज्यादा का स्कोर चेज कर लिया तो वहीं अगले मैच में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने रिकॉर्ड 221 रन चेज कर लिए. राजस्थान की जहां तक बात है तो उसने चेन्नई को 127 रन पर ढेर किया लेकिन फिर खुद 73 गेंदों में स्कोर हासिल कर लिया.

इन शुरुआती 3 मुकाबलों में सिर्फ एक बार बल्लेबाजी फेल हुई. वहीं इन मुकाबलों की 6 पारियों में ही कुल 1103 रन बन गए, जिसमें 61 छक्के लगे हैं. यानि औसतन हर मैच में 20 छक्के लगे हैं और 367 रन बने हैं. इन मुकाबलों के बाद ही सवाल उठने लगे हैं कि क्या गेंदबाजों के नसीब में इस बार भी IPL में बस चौके-छक्के खाना ही लिखा है और क्या लीग पूरी तरह से बल्लेबाजों के पक्ष में झुक गई है? मगर इस दौरान कुछ ऐसा भी हुआ, जो इन तीनों ही मुकाबलों में एक रूप से देखने को मिला.

फिर भी गेंदबाज बने मैच के स्टार

ये है इन तीनों मुकाबलों के प्लेयर ऑफ द मैच यानि मैच के हीरो. भले ही IPL बल्लेबाजों के पक्ष में ज्यादा नजर आ रहा हो लेकिन 19वें सीजन की शुरुआत में तीनों ही मुकाबलों में मैच का बेस्ट प्लेयर तेज गेंदबाज को चुना गया. वो भी कोई सुपरहिट गेंदबाज नहीं, बल्कि ऐसे तेज गेंदबाज जिनको आम तौर पर ज्यादा तवज्जो नहीं मिलती. सबसे पहले RCB की जीत में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी (3/22) ने ये अवॉर्ड जीता. फिर मुंबई-कोलकाता के मैच में 444 रनों की बाढ़ के बीच अनुभवी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर (3/39) स्टार साबित हुए. वहीं राजस्थान की जीत को उसके तेज गेंदबाजों ने ही रखी और यहां नांद्रे बर्गर (2/26) ने अवॉर्ड जीता.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/ipl-2026-fast-bowlers-win-player-of-the-match-award-in-starting-3-games-jacob-duffy-shardul-nandre-burger-3735621.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad