Ads Area

IPL 2026: 4 शतक ठोकने वाला बना इस टीम का असिस्टेंट कोच, 2 बार जीत चुका है IPL

IPL 2026: 4 शतक ठोकने वाला बना इस टीम का असिस्टेंट कोच, 2 बार जीत चुका है IPL

Vijay Dahiya: मैथ्यू हेडन को बैटिंग कोच की जिम्मेदारी देने के बाद गुजरात टाइटंस ने अपने नए असिस्टेंट कोच के नाम का भी ऐलान कर दिया है. IPL 2026 में गुजरात टाइटंस के असिस्टेंट कोच विजय दहिया होंगे. गुजरात टाइटंस के साथ जुड़ने से पहले विजय दहिया कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. गुजरात की फ्रेंचाइजी को विजय दहिया के उन अनुभवों का भी फायदा मिलता दिखेगा.

KKR के साथ विजय दहिया ने जीते 2 IPL

विजय दहिया KKR के साथ साल 2009 से 2015 तक जुड़े रहे, जहां उन्होंने उसके हेड कोच गौतम गंभीर को असिस्ट किया. इस बीच कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2012 और 2014 में आईपीएल के 2 खिताब जीते. कोलकाता नाइट राइडर्स में उन्हें साइमन कैटिच ने रिप्लेस किया.

KKR के बाद जॉइन किया लखनऊ सुपर जायंट्स

विजय दहिया ने बाद में लखनऊ सुपर जायंट्स को जॉइन किया, जहां गौतम गंभीर मेंटॉर की भूमिका में थे. LSG के साथ विजय दहिया साल 2021 से 2023 तक जुड़े रहे. इससे पहले वो 2019 से 2021 के बीच दिल्ली कैपिटल्स के टैलेंट स्काउट का भी हिस्सा थे. विजय दहिया को दिल्ली के घरेलू क्रिकेट में कोचिंग का भी अनुभव रहा है.

विजय दहिया ने करियर में ठोके 4 शतक

विजय दहिया के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने 84 फर्स्ट क्लास और 83 लिस्ट ए मैच खेले हैं. इन दोनों फॉर्मेट को मिलाकर उन्होंने 4 शतक के साथ करीब 5000 रन बनाए हैं.

क्या गुजरात टाइटंस को दूसरा खिताब जिता पाएंगे दहिया?

गुजरात टाइटंस ने आईपीएल में कदम साल 2022 में रखा था और उसने हार्दिक पंड्या की कप्तानी में पहला ही सीजन अपने नाम किया था. गुजरात टाइटंस के मौजूदा कप्तान शुभमन गिल हैं. उम्मीद है कि विजय दहिया का अनुभव इस टीम को उसका दूसरा आईपीएल खिताब दिलाने में मदद करेगा. अगर ऐसा हुआ तो ये विजय दहिया का बतौर असिस्टेंट कोच तीसरा आईपीएल खिताब होगा.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/ipl-2026-two-time-ipl-winner-vijay-dahiya-joins-gujarat-titans-as-assistant-coach-3715383.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad