
Virat Kohli Flying KISS: IPL 2026 के ओपनिंग मैच में RCB ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया. RCB की इस जीत में बल्ले के साथ विराट कोहली की भूमिका सबसे बड़ी रही. उन्होंने विकेट का एक छोर संभाले रखा. ओपनिंग करने जो उतरे तो फिर आउट ही नहीं हुए. नतीजा, टीम को जीत दिलाकर लौटे. ग्राउंड से वापस आते हुए उन्होंने किसी खिलाड़ी से हाथ मिलाया तो किसी को गले से लगाया. लेकिन, उसी दौरान उन्होंने स्टेडियम के स्टैंड में मौजूद अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग KISS किया, जिसका वीडियो अब वायरल है. उसी वीडियो में अनुष्का शर्मा का रिप्लाई भी नजर आया, जिसे उनके साथ मौजूद अनन्या बिड़ला बस देखती रह गईं.
IPL 2026 के ओपनिंग मैच में ही दिखीं दोनों चीजें
विराट कोहली के लिए ना तो रन चेज करते हुए टीम को जिताना कोई नई बात है और ना ही क्रिकेट मुकाबलों के दौरान पत्नी अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग KISS देना. ये दोनों बातें अब बेहद आम हो गई हैं. लेकिन, IPL 2026 ये दोनों चीजें एक ही मैच में दिखीं और पहली बार नजर आईं, इस वजह से ये खास हो गई हैं.
अनुष्का ने विराट के फ्लाइंग KISS का रिप्लाई कैसे दिया?
सामने आया वीडियो RCB और SRH के बीच खेले IPL 2026 के ओपनिंग मैच के बाद का है. इस वीडियो में विराट कोहली को ग्राउंड से बाहर आते हुए पत्नी अनुष्का शर्मा की तरफ इशारा कर उन्हें फ्लाइंग KISS देते हुए देखा जा सकता है. बदले में अनुष्का को भी विराट को फ्लाइंग KISS देते देखा जा सकता है. जब अनुष्का के पास खड़ी अनन्या बिड़ला ने इस खुल्लम खुल्ला जताए प्यार को देखा तो उनका रिएक्शन देखने लायक रहा.
Picking up exactly where they left off!
Defending champions #RCB kick off their #TATAIPL 2026 campaign with a clinical, comprehensive victory over #SRH
Updates
https://t.co/Eo5z0jh4K4 #KhelBindaas | #RCBvSRH | @RCBTweets pic.twitter.com/q3IAaMP3LK
— IndianPremierLeague (@IPL) March 28, 2026
Look at the way Virat Kohli gives a flying kiss to Anushka Sharma after winning the match against SRH. The way he talks to her shows how strong their bond is.
Moment of the day
pic.twitter.com/vztxFPq6dz
— Sonu (@Cricket_live247) March 28, 2026
RCB vs SRH मैच में कैसा खेले विराट कोहली?
RCB vs SRH मैच में विराट कोहली के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने आखिर तक नाबाद रहते हुए 38 गेंदों में 69 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने 202 रन का लक्ष्य रखा था. विराट कोहली की दमदार और असरदार पारी की बदौलत RCB ने उस लक्ष्य को 15.4 ओवर में ही हासिल कर लिया.
source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/anushka-sharma-reply-to-virat-kohli-flying-kiss-after-rcb-vs-srh-ananya-birla-reaction-viral-video-3733453.html

