Ads Area

IPL 2026 Points Table: सिर्फ 24 घंटे रहा राजस्थान का राज, RCB फिर बनी नंबर-1, जानिए बाकी टीमों का हाल

IPL 2026 Points Table: सिर्फ 24 घंटे रहा राजस्थान का राज, RCB फिर बनी नंबर-1, जानिए बाकी टीमों का हाल

IPL Points Table 2026 Updated, After Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings Match: आईपीएल 2026 सीजन में रॉयल्स का जलवा देखने को मिल रहा है. एक तरफ मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है तो दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स. दोनों टीमों ने सीजन की विस्फोटक शुरुआत की है और इसलिए दोनों के बीच पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल करने की जंग चल रही है. सीजन के 9वें मैच के बाद इस टेबल में पहला स्थान हासिल करने वाली राजस्थान रॉयल्स की बादशाहत सिर्फ 24 घंटों के अंदर ही समाप्त हो गई क्योंकि चैंपियन RCB ने फिर से नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा कर लिया.

LSG का खुल गया खाता

रविवार 5 अप्रैल को खेले आईपीएल के 19वें सीजन में दो मैच खेले गए. इसमें पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच हुआ. लखनऊ ने इस मुकाबले में 5 विकेट से जीत दर्ज की और अपना खाता खोला. टीम की 2 मैच में ये पहली जीत थी और इस तरह उसे 2 पॉइंट्स हासिल हो गए. वहीं हैदराबाद की 3 मैच दूसरी हार थी. इस तरह हैदराबाद के भी 2 ही पॉइंट रहे. हार के बावजूद बेहतर नेट रनरेट के कारण SRH (0.275) पांचवें स्थान पर है, जबकि लखनऊ (-0.42) आठवें से उठकर सातवें पर पहुंच गई.

बेंगलुरु फिर बनी नंबर-1

इसके बाद दिन का दूसरा मैच हुआ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जो इस डबल हेडर का ब्लॉकबस्टर मुकाबला था. इस मैच में बेंगलुरु ने 250 रन बनाकर चेन्नई को 43 रन से हरा दिया. बेंगलुरु की सीजन में 2 मैच में लगातार दूसरी जीत थी और जबकि चेन्नई को लगातार तीसरी शिकस्त का सामना करना पड़ा. अब इस जीत से बेंगलुरु के भी राजस्थान, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की तरह 4 पॉइंट्स हो गए लेकिन बेहतर NRR के कारण RCB ने राजस्थान को पहले नंबर से हटा दिया. RCB का नेट रनरेट 2.507 है और वो फिर से नंबर-1 पर पहुंच गई है.

क्या है बाकी टीमों का हाल?

दूसरे नंबर पर राजस्थान (2.233) है. वहीं तीसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स (1.170) है, जबकि 0.637 के NRR के साथ पंजाब चौथे स्थान पर है. अन्य टीमों की बात करें तो मुंबई इंडियंस छठे स्थान पर है. वहीं 11 मैच के बाद सिर्फ गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई ही 3 ऐसी टीम रह गई हैं, जिनका खाता अभी तक नहीं खुला है. इसमें भी सिर्फ चेन्नई ऐसी है, जो तीनों मैच हारी है. वहीं गुजरात और कोलकाता 2-2 मैच हारे हैं. सिर्फ NRR के अंतर के कारण गुजरात 8वें, KKR नौवें और चेन्नई आखिरी पायदान पर है.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/ipl-points-table-2026-royal-challengers-bengaluru-at-position-1-after-defeating-chennai-super-kings-by-43-runs-all-teams-standings-3742764.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad