Ads Area

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स का रिकॉर्ड टूटा, गुजरात से हारकर भी पॉइंट्स टेबल में टस से मस नहीं हुई दिल्ली

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स का रिकॉर्ड टूटा, गुजरात से हारकर भी पॉइंट्स टेबल में टस से मस नहीं हुई दिल्ली

IPL 2026 Points Table: गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हरा दिया. लेकिन. उस हार के बाद भी पॉइंट्स टेबल में दिल्ली की टीम अपनी जगह से हिली नहीं. दिल्ली ने 1 रन से हार के मामले में पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बैठी राजस्थान रॉयल्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया, फिर भी उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा. अब सवाल है कि IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल का हाल कैसा है? दिल्ली अगर अंक तालिका में टस से मस तक नहीं हुई तो फिर उससे मुकाबला जीतने वाली गुजरात टाइटंस को फायदा हुआ या नुकसान?

IPL 2026 पॉइंट्स टेबल के टॉप-3

आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स पहले की ही तरह नंबर 1 पर बरकरार है. नंबर 2 और नंबर 3 की पोजिशन में भी कोई फर्क नहीं है, जहां पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले की ही तरह मौजूद हैं. टॉप-3 टीमों की ही तरह दिल्ली कैपिटल्स भी गुजरात टाइटंस से हार के बाद अपनी जगह से हिली नहीं है.

दिल्ली ने राजस्थान का रिकॉर्ड तोड़ा

दिल्ली की टीम सिर्फ गुजरात टाइटंस से हारी नहीं है बल्कि 1 रन से हारने में राजस्थान रॉयल्स का रिकॉर्ड भी तोड़ चुकी है. बावजूद इसके वो पॉइंट्स टेबल में पहले की तरह नंबर 4 पर बरकरार है. IPL में दिल्ली कैपिटल्स सबसे ज्यादा 4 बार 1 रन से हारने वाली टीम बन गई है. उसने इस मामले में राजस्थान रॉयल्स के 3 बार हारने का रिकॉर्ड तोड़ा है.

गुजरात टाइटंस को 1 स्थान का फायदा

दिल्ली कैपिटल्स की ये IPL 2026 में अब तक खेले 3 मैचों में पहली हार है. वहीं गुजरात टाइटंस ने 3 मैचों में अपनी पहली जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही गुजरात टाइटंस ने पॉइंट्स टेबल में एक स्थान की छलांग लगाई है. वो अब 7वें से छठे स्थान पर पहुंच गए हैं.

3 सबसे सफल टीमों का सबसे बुरा हाल

पॉइंट्स टेबल में फिलहाल सबसे बुरा हाल IPL इतिहास की 3 सबसे सफल टीमों का है. 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स 10 टीमों की अंक तालिका में सबसे नीचे हैं. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स, जिसने 3 IPL खिताब जीते हैं वो 9वें स्थान पर है. IPL 2026 में 3-3 मुकाबला खेलने के बाद चेन्नई और कोलकाता ने अभी तक एक भी मुकाबला नहीं जीता है. वहीं 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस 3 में से 1 मुकाबला जीतकर पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर है.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/ipl-2026-points-table-after-dc-vs-gt-match-delhi-capitals-gujarat-titans-3746258.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad