
IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की हालत बेहाल है. टीम अपनी पहली जीत को तरस रही है. पॉइंट्स टेबल में खाता खुला तो है पर बारिश की मेहरबानी से रद्द हुए मैच के चलते. मगर उस मिले एक अंक से भला क्या होने वालाय़ नतीजा ये है कि अब KKR 10 टीमों के IPL 2026 के पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है. लेकिन, अब इस टीम में शामिल होने जा रहा है 18 करोड़ का खिलाड़ी. IPL 2026 में KKR से जुड़ने के लिए उसे अपने देश की क्रिकेट बोर्ड की तरफ से हरी झंडी यानी नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट मिल चुका है. हम बात कर रहे हैं श्रीलंका के गेंदबाज माथिशा पथिराना की.
पथिराना को मिली NOC
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज माथिशा पथिराना को KKR ने IPL 2026 के मेगा ऑक्शन में 18 करोड़ में खरीदा था. लेकिन, इंजरी के चलते श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की तरफ से उन्हें अब तक IPL 2026 में खेलने को लेकर NOC नहीं मिली थी. अब खबर है कि उन्होंने अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और उन्हें NOC मिल चुकी है.
source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/matheesha-pathirana-set-to-join-kkr-in-chennai-received-noc-for-ipl-2026-3749813.html