Ads Area

KKR vs PBKS मैच हुआ रद्द, सिर्फ 4 ओवर में खत्म हुआ खेल, क्या दर्शकों को मिलेगा टिकट का पैसा?

KKR vs PBKS मैच हुआ रद्द, सिर्फ 4 ओवर में खत्म हुआ खेल, क्या दर्शकों को मिलेगा टिकट का पैसा?

हर सीजन की तरह आईपीएल 2026 सीजन में भी बारिश के कारण एक मैच रद्द हो ही गया. सोमवार 6 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. इस मैच में सिर्फ 22 गेंदों का खेल हो सका और तभी बारिश ने दस्तक देकर पूरा माहौल ही बिगाड़ दिया. इसके बाद मैच शुरू नहीं हो सका और दर्शकों को मायूस होकर लौटना पड़ा. अब मैच तो पूरा हुआ नहीं, पूरा तो दूर आधे का आधा भी नहीं हुआ, तो क्या दर्शकों को उनके टिकट का पैसा वापस मिलेगा?

जवाब है नहीं. ये जवाब सुनकर फैंस को तकलीफ हो सकती है लेकिन सच यही है. BCCI की ओर से हर साल आईपीएल का नया सीजन शुरू होने से पहले प्लेइंग कंडीशंस और टिकट से जुड़े नियम कायदे बनाए जाते हैं, जिसमें इन सब परिस्थितियों का जिक्र होता है. इसमें ये भी बताया जाता है कि किसी भी स्थिति में मैच रद्द होने पर टिकट का रिफंड होगा या नहीं और इसके लिए दो परिस्थितियां अहम हैं, जिनके आधार पर फैसला होता है.

नियमों के मुताबिक, अगर किसी मैच में एक भी गेंद का खेल नहीं होता है और वो किसी भी कारण से रद्द हो जाता है तो स्टेडियम में मौजूद सभी टिकटधारकों को पूरा पैसा वापस होता है. यानि टिकट की कीमत पूरी तरह रिफंड हो जाती है. हालांकि इस रिफंड में टिकट की कीमत जितना पैसा ही वापस आता है. उसके ऊपर लगने वाला GST या अन्य कोई टैक्स वापस नहीं होता है.

मगर एक भी गेंद का खेल होने पर किसी भी दर्शक को टिकट का रिफंड नहीं मिलेगा. फिर चाहे मैच एक गेंद के बाद ही रद्द क्यों न हो जाए. कोलकाता-पंजाब के मैच में 3.4 ओवर यानि 22 गेंदों का खेल हुआ था, जिसके बाद मैच बारिश के कारण रुक गया था. करीब सवा तीन घंटे के इंतजार के बाद रात 11 बजे मैच रद्द हो गया. ऐसे में दर्शकों को उनके टिकट का एक भी पैसा वापस नहीं मिलेगा. यानि ये मैच ईडन गार्डन्स में पहुंचे दर्शकों के लिए दोहरी मायूसी लेकर आया.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/ipl-2026-kkr-vs-pbks-match-abandoned-due-to-rain-will-fans-get-ticket-refund-know-the-bcci-rules-3743884.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad