Ads Area

Vaibhav Sooryavanshi: रिकॉर्ड बनाया, RCB को भी हराया, वैभव ने फिर जश्न मनाने से क्यों किया इनकार?

Vaibhav Sooryavanshi: रिकॉर्ड बनाया, RCB को भी हराया, वैभव ने फिर जश्न मनाने से क्यों किया इनकार?

वैभव सूर्यवंशी का जलवा जारी है. चेन्नई को चित किया. मुंबई को मजे चखाए. अब बेंगलुरु की भी बैंड बजा दी. राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के स्टार ओपनर वैभव ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ ऐसी पारी खेली, जिसने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए. जसप्रीत बुमराह को पहले ही ओवर में छक्के जड़ने के बाद वैभव ने कुछ ऐसा ही हाल जॉश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जैसे धुरंधर गेंदबाजों का भी किया और 78 रन की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को जिताया. मगर इसके बाद भी वैभव ने जीत का और अपनी रिकॉर्ड पारी का ज्यादा जश्न मनाने से इनकार कर दिया, जिसकी वजह बहुत खास है.

रिकॉर्ड पारी के बाद क्यों नहीं किया सेलिब्रेट?

गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में शुक्रवार 10 अप्रैल को खेले गए मैच में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 26 गेंदों में ही राजस्थान की जीत की कहानी लिख दी थी. बेंगलुरु से मिले 202 रन के लक्ष्य को राजस्थान ने 18 ओवर में ही हासिल कर लिया. टीम को जीत तक तो ध्रुव जुरेल की दमदार पारी ने पहुंचाया लेकिन इसकी बुनियाद तो वैभव ने ही रख दी थी, जब उन्होंने सिर्फ 26 गेंदों में 78 रन की हाहाकारी पारी खेली थी. इस पारी में 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे. यानि 74 रन सिर्फ बाउंड्री से आए.

वैभव ने अपनी पारी के दौरान सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 2 बार ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने. इस शानदार रिकॉर्ड और पारी के लिए वैभव को ही प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. मगर जैसे ही ये अवॉर्ड मिला, 15 साल के स्टार ने कहा कि वो ज्यादा जश्न नहीं मना पाएंगे और इसकी वजह खास थी. वैभव ने बताया कि वो देर तक इस पारी को सेलिब्रेट नहीं कर पाएंगे क्योंकि उन्हें सुबह जल्दी उठना है और इसके चलते ही उन्हें जल्दी सोना भी पड़ेगा.

हर मामले में सबसे आगे वैभव

वैभव का ये मासूमियत भरा बयान भी उनकी पारी की तरह ही हिट हो गया. बैटिंग की बात करें तो वैभव इस सीजन के शुरुआती हिस्से में ही कई मामलों में नंबर-1 बन गए हैं. फिलहाल उनके नाम सबसे ज्यादा 200 रन हैं और ऑरेंज कैप की रेस में वो सबसे आगे हैं. वहीं सबसे ज्यादा 18 छक्के जड़कर भी वो हर किसी से आगे हैं. इसी तरह 266 के स्ट्राइक रेट के साथ ही उन्होंने यहां भी फिलहाल तो सबको पीछे छोड़ा हुआ है.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/ipl-2026-why-vaibhav-sooryavanshi-declined-to-celebrate-his-innings-against-rcb-3748734.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad