Ads Area

2 डक के बाद तूफानी शतक, विराट कोहली के दम पर जीती RCB, KKR को 6 विकेट से रौंदा

2 डक के बाद तूफानी शतक, विराट कोहली के दम पर जीती RCB, KKR को 6 विकेट से रौंदा

IPL 2026 RCB vs KKR, Virat Kohli Hundred: आईपीएल 2026 के 57वें मैच में विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया. कोहली ने नाबाद शतक जड़कर टीम को जीत दिलाई. पिछले 2 मैचों में लगातार 0 पर आउट होने के बाद उन्होंने रायपुर में चौके-छक्कों की बारिश करते हुए अपने आईपीएल करियर का 9वां शतक जड़ा. वहीं, इस सीजन में उन्होंने पहली बार 100 रन का आंकड़ा छुआ.

KKR ने बोर्ड पर लगाए 192 रन

KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 192 रन बनाए. इस दौरान अंगकृष रघुवंशी ने 46 गेंदों पर 71 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं, रिंकू सिंह 29 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाकर लौटे. वहीं, कैमरन ग्रीन ने भी 32 रन ठोके. इससे पहले अजिंक्या रहाणे ने 19 रन और फिन ऐलन ने 18 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दी. RCB की ओर से भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और रसिख सलाम ने 1-1 विकेट लिया.

विराट कोहली का तूफानी शतक

जवाब में RCB ने टारगेट का पीछा करते हुए 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत अपने नाम कर ली. हालांकि, RCB की शुरुआत अच्छी नहीं रही, जैकब बेथेल 15 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए शानदार साझेदारी की. पडिक्कल ने 39 रन बनाए. वहीं, राजत पाटिदार 11 रन पर आउट हुए, लेकिन कोहली एक छोर संभाले रहे और 60 गेंदों पर नाबाद 105 रन बनाए. इस दौरान विराट ने 58 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया.

विराट कोहली की इस पारी में 11 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. वहीं. अंत में जितेश शर्मा ने 5 गेंदों पर 8 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया. ये मुकाबला विराट के लिए काफी खास रहा. इस मैच के साथ ही वह आईपीएल में सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी बने और 1400 टी20 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय भी बने.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/ipl-2026-rcb-beat-kkr-virat-kohli-scored-hundred-against-kolkata-knight-riders-3784908.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad