Ads Area

CSK के खिलाड़ी ने तिलक वर्मा की घड़ी तोड़ी, LIVE मैच में हो गया इतने करोड़ रुपये का नुकसान, VIDEO

CSK के खिलाड़ी ने तिलक वर्मा की घड़ी तोड़ी, LIVE मैच में हो गया इतने करोड़ रुपये का नुकसान, VIDEO

Tilak Varma Watch: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस 8 विकेट से तो मुकाबला हारी ही, लेकिन उस हार के दौरान उसके बल्लेबाज तिलक वर्मा का तगड़ा नुकसान भी हुआ. मैच के दौरान तिलक की करोड़ों रुपये की घड़ी टूट गई और ऐसा हुई CSK के खिलाड़ी जेमी ओवर्टन के चलते. हालांकि, ओवर्टन का तिलक की घड़ी तोड़ने का कोई इरादा नहीं था. मतलब उन्होंने ऐसा जानबूझकर नहीं किया. ऐसे में जो हुआ वो बस मैच से जुड़ी एक घटना रही. तिलक वर्मा की जो घड़ी मैच के दौरान टूटी, उसकी कीमत 2.13 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

ओवर्टन ने कब और कैसे तोड़ी तिलक वर्मा की घड़ी?

अब सवाल है कि CSK के ऑलराउंडर जेमी ओवर्टन ने तिलक वर्मा की करोड़ों रुपये की घड़ी तोड़ी कब और कैसे? ऐसा हुआ मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी के दौरान. MI की इनिंग का 12वां ओवर चल रहा था, जो कि ओवर्टन डाल रहे थे. ओवर्टन के इस ओवर की आखिरी गेंद पर तिलक वर्मा ने कोई रन तो नहीं बनाए मगर उनका करोड़ो रुपये का नुकसान जरूर हो गया. गेंद लगने से उनकी 2.13 करोड़ रुपये की घड़ी टूटकर ग्राउंड पर ही गिर गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल है.


वीडियो में आप घड़ी को टूटकर जमीन पर गिरते देख सकते हैं, जिसके बाद तिलक वर्मा उसे उठाते हैं और फिर ड्रेसिंग रूम की तरफ इशारा करते हैं, ताकि उसकी मरम्मत की जा सके.

तिलक और ओवर्टन का मैच में प्रदर्शन

मुंबई इंडियंस ने CSK के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए, जिसमें तिलक वर्मा ने 8 गेंदों में सिर्फ 5 रन बनाए. उनका विकेट नूर अहमद ने लिया.

तिलक वर्मा की घड़ी तोड़ने वाले CSK के गेंदबाज जेमी ओवर्टन के परफॉर्मेन्स की बात करें तो उन्होंने 4 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट लिया. ओवर्टन ने इकलौता विकेट नमन धीर का लिया.

CSK ने MI को 8 विकेट से हराया

चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस से मिले 160 रन के लक्ष्य का पीछा 11 गेंद पहले ही कर लिया. उसने लक्ष्य को 18.1 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. CSK ने मुकाबला 8 विकेट से जीता.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/jamie-overton-just-broke-tilak-varma-watch-during-csk-vs-mi-in-ipl-2026-video-3772587.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad