Ads Area

IPL Points Table 2026: गुजरात टाइटंस ने KKR से मुकाबला गंवाकर RCB को दे दिया ऐसा करने का बड़ा मौका

IPL Points Table 2026: गुजरात टाइटंस ने KKR से मुकाबला गंवाकर RCB को दे दिया ऐसा करने का बड़ा मौका

IPL Points Table 2026 (Updated), After Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans Match: पहली नजर में भले ही लगता हो कि KKR से हार के बाद गुजरात टाइटंस को ना नुकसान हुआ, ना फायदा. ऐसा इसलिए क्योंकि उससे पॉइंट्स टेबल में उसकी पोजीशन पर कोई फर्क नहीं पड़ा. लेकिन, दूसरे नजरिए से देखें तो नुकसान तो हुआ है. गुजरात ने KKR के खिलाफ मुकाबला गंवाकर RCB को बड़ा मौका दे दिया है. अब RCB के पास चांस होगा इस सीजन के प्लेऑफ में पहुंचने वाली सबसे पहली टीम बनने का. अपने नाम के आगे सबसे पहले क्वालिफिकेशन वाला Q लिखवाने का. अगर गुजरात की टीम ने KKR के खिलाफ मुकाबला जीता होता तो ये तमगा उसे मिल जाता.

KKR से हार का GT पर असर नहीं

हालांकि, कोलकाता नाइट राइडर्स से हार के बाद IPL 2026 के पॉइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस की सेहत पर फिलहाल को असर नहीं पड़ा है. सिवाए इसके कि उनके हार वाले खाते में एक नंबर और बढ़ गया है. वो मैच हारे जरूर हैं लेकिन पॉइंट्स टेबल में अब भी पहले की तरह दूसरे नंबर पर बने हैं. गुजरात की टीम के पहले जहां 12 मैचों में 16 अंक थे. वो अब 13 मैचों के बाद भी 16 ही हैं. KKR के खिलाफ मुकाबला जीतने पर उनके 18 अंक होते और उस लिहाज से वो प्ले ऑफ में पहुंचने वाली सबसे पहली टीम बन सकते थे. लेकिन, ये मौका उन्होंने गंवा दिया.

GT ने RCB को दिया ऐसा करने का बड़ा मौका

अब गुजरात की टीम ने जो चांस गंवाया वो RCB के लिए बड़ा मौका बन गया है. RCB को 17 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला खेलना है. अगर वो अपने लय को बरकरार रखते हुए धर्मशाला में खेला जाने वाला ये मुकाबला जीतने में कामयाब रहती है तो फिर 13 मैचों में 18 पॉइंट के साथ प्लेऑफ का कन्फर्म टिकट पाने वाली इस सीजन की पहली टीम बन सकती है. RCB के फिलहाल 12 मैचों में 16 अंक हैं और 1.053 की बेहतरीन रन रेट के साथ वो पॉइंट्स टेबल के टॉप पर बने हैं.

जीत से KKR की रैंकिंग में उछाल

अब सवाल है कि गुजरात टाइटंस को हराने वाली KKR का क्या हाल है? जीत से KKR की पोजीशन में उछाल आया है और ये टीम प्लेऑफ में पहुंचने की दौड़ में भी बनी है. GT पर जीत के बाद KKR के अब 12 मैचों में 11 पॉइंट हो गए हैं. इस आंकड़े के साथ ये टीम दिल्ली कैपिटल्स को पीछे छोड़कर 8वें से 7वें नंबर पर आ पहुंची है.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/ipl-points-table-2026-after-kolkata-knight-riders-vs-gujarat-titans-match-rcb-big-chance-3788276.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad