Ads Area

Orange Cap, Purple Cap Holder in IPL 2026: सैमसन ने गंवाया मौका, अब GT वालों की बारी, सुदर्शन-रबाडा आज मारेंगे बाजी?

Orange Cap, Purple Cap Holder in IPL 2026: सैमसन ने गंवाया मौका, अब GT वालों की बारी, सुदर्शन-रबाडा आज मारेंगे बाजी?

आईपीएल 2026 में कौन प्लेऑफ में पहुंचेगा और कौन-कौन पूरी तरह बाहर होगा, इसका फैसला अभी होना बाकी है. इसी तरह सबसे ज्यादा रन के लिए ऑरेंज कैप या सबसे ज्यादा विकेट के लिए पर्पल कैप किसके सिर सजेगी, ये भी अभी तय होना है. प्लेऑफ की तरह ही इन दोनों अवॉर्ड के लिए भी जोरदार मुकाबला जारी है. कुछ खिलाड़ी इसमें मौका गंवा रहे हैं तो कुछ बाजी मार रहे हैं. मगर लीग के 59 मैच पूरे होने के बाद भी फिलहाल इस पर हेनरिख क्लासन और भुवनेश्वर कुमार का ही कब्जा है.

सैमसन-कम्बोज ने मौका गंवाया

शुक्रवार 15 मई को IPL 2026 के 59वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला हुआ था. इस मैच में चेन्नई के स्टार ओपनर संजू सैमसन के पास ऑरेंज कैप की रेस में आगे निकलने का मौका था. इसी तरह चेन्नई के ही तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज के पास पर्पल कैप हासिल करने का अवसर था. मगर दोनों ही इस मुकाबले में फेल रहे और ये मौका गंवा दिया.

सैमसन ने इस मैच में सिर्फ 20 रन बनाए और अब उनके 12 मुकाबलों में 450 रन हैं. वो इस लिस्ट में फिलहाल 8वें स्थान तक ही पहुंच पाए हैं. दूसरी ओर उनके टीममेट कम्बोज को पर्पल कैप हासिल करने के लिए 4 विकेट की जरूरत थी लेकिन 4 तो दूर वो एक भी विकेट नहीं ले पाए और बुरी तरह उनकी धुनाई हुई. इस तरह वो अभी भी 19 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं.

‘GT बॉइज़’ के पास मौका

ऑरेंज कैप की लिस्ट में अभी भी सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिख क्लासन (508 रन) पहले स्थान पर हैं. वहीं पर्पल कैप के मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार (22 विकेट) सबसे आगे हैं. मगर शनिवार 16 मई को गुजरात टाइटंस (GT) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मैच में दोनों तस्वीर बदल सकती हैं और दोनों मामलों में गुजरात के खिलाड़ियों के पास मौका है.

GT के स्टार ओपनर साई सुदर्शन इस मामले में सबसे करीब हैं. उनके अभी तक 12 मैच में 501 रन हैं और 8 या उससे ज्यादा रन बनाकर वो क्लासन से ऑरेंज कैप छीन लेंगे. वहीं उनके कप्तान शुभमन गिल (467 रन) भी ज्यादा दूर नहीं हैं. दूसरी ओर टीम के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा (21 विकेट) भी ज्यादा दूर नहीं हैं. सिर्फ 2 विकेट लेकर वो नंबर-1 बॉलर बन जाएंगे.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/orange-cap-purple-cap-holder-in-ipl-2026-heinrich-klaasen-ipl-runs-bhuvneshwar-kumar-ipl-wickets-top-orange-cap-purple-cap-list-after-lsg-vs-csk-3787312.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad