Ads Area

RCB बनेगी IPL 2026 की चैंपियन? भुवनेश्वर कुमार ने 10 साल पुराना कमाल दोहराया, बन रहे 2 बड़े संयोग

RCB बनेगी IPL 2026 की चैंपियन? भुवनेश्वर कुमार ने 10 साल पुराना कमाल दोहराया, बन रहे 2 बड़े संयोग

IPL 2026 का चैंपियन कौन? ये कहना अभी जल्दबाजी भले हो लेकिन RCB के लगातार दूसरी बार ट्रॉफी उठाने के संयोग बनने लगे हैं. सीधे शब्दों में कहें तो दो संयोग हैं, जिसमें से एक तो बन चुका है और दूसरा बन रहा है. RCB को चैंपियन बनाने वाले इन दोनों संयोगों के तार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार से जुड़े हैं. 10 मई को RCB vs MI के बीच खेले मुकाबले के दौरान ये दोनों संयोग बने, जिसके बाद इतिहास के खुद को दोहराने की उम्मीद जाग उठी है. वो उम्मीदें अगर परवान चढ़ीं तो फिर RCB का IPL 2026 चैंपियन बनना वाकई तय हो सकता है.

IPL में 10 साल बाद जमाए भुवी के छक्के से जुड़ा पहला संयोग

अब वो दो संयोग क्या हैं, वो जान लीजिए? पहला संयोग तो बन चुका है, जो कि भुवनेश्वर कुमार के IPL में 10 साल बाद छक्का लगाने से जुड़ा है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने छक्का मारा, जिसने मैच की बाजी पलट दी और उसके रुख को RCB की ओर मोड़ दिया. भुवनेश्वर कुमार ने आखिरी बार IPL में छक्का 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के खिलाफ मारा था, जब वो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में थे.

पर्पल कैप की रेस से जुड़ा दूसरा संयोग

दूसरा संयोग पर्पल कैप से जुड़ा है. 10 साल पहले की ही तरह भुवनेश्वर कुमार सबसे ज्यादा विकेट के लिए मिलने वाली पर्पल कैप की रेस में भी आगे चल रहे हैं. 11 पारियों में 21 विकेट लेने के चलते IPL 2026 की पर्पल टोपी फिलहाल भुवी के पास है. अब अगर ये टोपी अंत तक उनके सिर पर ही सजी रही जैसे IPL 2016 में सजी थी, तो फिर RCB की बात बन सकती है.

इतिहास ने खुद को दोहराया तो RCB बनेगी चैंपियन?

भुवनेश्वर कुमार ने IPL 2016 में जब छक्का लगाया था और पर्पल कैप पहना था तो उस सीजन उनकी टीम सनराइजर्स हैदराबाद चैंपियन बनी थी. IPL 2026 में भी हालात 10 साल पहले जैसे ही चल रहे हैं और अगर ये ऐसे ही चले तो RCB भी चैंपियन बन सकती है, जिस टीम में फिलहाल भुवी हैं. RCB अगर IPL 2026 की चैंपियन बनी तो ये उसका लगातार दूसरा खिताब होगा.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/rcb-chances-to-become-ipl-2026-champion-as-bhuvneshwar-kumar-hit-sixes-after-10-years-purple-cap-3781228.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad