Ads Area

Big Cricket League 2026: गुजरात डायमंड्स सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी, हरभजन सिंह की टीम का बुरा हाल

Big Cricket League 2026: गुजरात डायमंड्स सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी, हरभजन सिंह की टीम का बुरा हाल

Gujarat Diamonds vs Northern Challengers: गुजरात डायमंड्स ने बिग क्रिकेट लीग के दूसरे सीजन के सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है. गुजरात डायमंड्स ने बारिश से प्रभावित BCL 2026 के 13वें मैच में नॉर्दर्न चैलेंजर्स को DLS के आधार पर 37 रन से हराया. ये गुजरात डायमंड्स की 5 मैचों में चौथी जीत रही. वहीं दूसरी ओर हरभजन सिंह की कप्तानी वाली नॉर्दर्न चैलेंजर्स अपनी पहली जीत को अब भी तरस रही है. उसने अबतक खेले चारों मुकाबले गंवाए हैं. ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले 13वें मैच को जीतकर गुजरात डायमंड्स BCL 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है. यूपी ब्रिज स्टार्स अपने 5 में से 5 मैच जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है.

गुजरात डायमंड्स ने 20 ओवर में बनाए 217 रन

BCL 2026 में 10 जून की शाम खेले मुकाबले में नॉर्दर्न चैलेंजर्स के कप्तान हरभजन सिंह ने टॉस जीतकर गुजरात डायमंड्स को पहले बल्लेबाजी पर उतारा. गुजरात डायमंड्स के बल्लेबाजों ने इसका पूरा फायदा उठाते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 217 रन का बड़ा टोटल खड़ा किया. गुजरात डायमंड्स को इतने बड़े स्कोर तक पहुंचाने में सारुल कंवर के दमदार शतक और जेसल कारिया के ऑलराउंड प्रदर्शन का बड़ा रोल रहा.

सारुल कंवर का शतक, जेसल कारिया का अर्धशतक

सारुल कंवर ने 54 गेंदों पर 118 रन बनाए, जिसमें 11 छक्के शामिल रहे. वहीं जेसल कारिया ने 4 छक्के की मदद से 49 गेंदों में 70 रन की बेजोड़ पारी खेली. इन दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई पार्टनरशिप का ही नतीजा रहा कि गुजरात डायमंड्स 20 ओवर में नॉर्दन चैलेंजर्स के आगे 218 रन का टारगेट रख सकी.

DLS के आधार पर 37 रन से हारी नॉर्दर्न चैलेंजर्स

गुजरात डायमंड्स से मिले 218 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे नॉर्दर्न चैलेंजर्स ने अच्छा संघर्ष दिखाया. हालांकि, गुजरात डायमंड्स के लिए बल्ले से जौहर दिखाने वाले जेसल कारिया ने 3 विकेट चटकाकर नॉर्दन चैलेंजर्स को गेंद से भी चोट पहुंचाई. मगर, एक छोर से श्रीलंकाई बल्लेबाज एंजेलो परेरा ने 36 गेंदों में 64 रन बनाकर टीम की उम्मीदें बनाए रखीं.

लेकिन, नॉर्दन चैलेंजर्स की उस उम्मीद पर भी तब पानी फिर गया जब बारिश के चलते मुकाबला रुक गया. नतीजा ये हुआ कि मैच का फैसला DLS के आधार पर करना पड़ा. गुजरात डायमंड्स ने DLS के आधार पर 37 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

जेसल कारिया बने प्लेयर ऑफ द मैच

जेसल कारिया को अपने हरफनमौला खेल के लिए बेस्ट बॉलर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द मैच दोनों अवॉर्ड दिए गए. वहीं सारुल कंवर को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए बेस्ट बैटर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला.

मैच में प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए मुज़िब, हार्दिक, कमाल और फासिल को क्योरम ब्रॉन्ज़ बजर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. ये एक खास पहल है जो मैच में निर्णायक योगदान देने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए शुरू की गई है और लगातार खिलाड़ियों के बीच लोकप्रिय हो रही है.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/big-cricket-league-2026-gujarat-diamonds-strom-into-semi-finals-after-beating-northern-challengers-3816810.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad