Ads Area

FIFA World Cup 2026: इस टीम के ना खिलाड़ी अपने देश के ना कोच, स्कूल बस से वर्ल्ड कप में आई, दागा ऐतिहासिक गोल

FIFA World Cup 2026: इस टीम के ना खिलाड़ी अपने देश के ना कोच, स्कूल बस से वर्ल्ड कप में आई, दागा ऐतिहासिक गोल

Curacao, FIFA World Cup 2026: कुरासाओ ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया है. उसने जर्मनी के खिलाफ खेले पहले ही मैच में वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला गोल किया. ये फीफा वर्ल्ड कप में कुरासाओ का डेब्यू मैच भी था. मतलब, इससे पहले इस देश ने कभी फीफा वर्ल्ड कप नहीं खेला था. ऐसे में जर्मनी जैसी मजबूत टीम के खिलाफ दागा उसका गोल ऐतिहासिक रहा. हालांकि, ग्रुप E में खेले मुकाबले को आखिर में जर्मनी ने 7-1 के बड़े अंतर से जीता.

1.5 लाख की आबादी वाला देश कुरासाओ

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में खेल रहा कुरासाओ सबसे छोटा देश है, जो कि कैरेबियन आइलैंड में पड़ता है. इस देश की आबादी डेढ़ लाख से थोड़ी ही ज्यादा है. कुरासाओ इतना छोटा देश है कि उसे लेकर कहा जाता है कि उसका सफर 50 मिनट में पूरा किया जा सकता है.

ना खिलाड़ी अपने देश के ना कोच

फीफा वर्ल्ड कप में पहली बार खेलने उतरी कुरासाओ की टीम को लेकर एक खास बात ये भी है कि उसमें एक को छोड़कर सारे खिलाड़ी नीदरलैंड्स के हैं. ताहित चॉन्ग ही उसमें मौजूद इकलौते प्लेयर हैं, जिनका जन्म कुरासाओ में हुआ है. हालांकि, बाद में उन्होंने भी नीदरलैंड्स का रुख कर लिया था. वो रॉटरडम में बड़े हुए और नीदरलैंड्स की अंडर 21 टीम से फुटबॉल भी खेल चुके हैं.

खिलाड़ी तो खिलाड़ी कुरासाओ की टीम के कोच भी अपने देश के नहीं हैं. उसके कोच डिक एडवोकाट भी नीदरलैंड्स से आते हैं. डिक एडवोकाट को बेटी की बिगड़ी सेहत के चलते कुरासाओ टीम की कोच का पद छोड़ना पड़ा था. लेकिन, मई में उन्होंने फिर से वापसी की और बतौर कोच टीम के फीफा वर्ल्ड कप में खेलने का ख्वाब पूरा किया. यही वजह रही कि जर्मनी के खिलाफ डेब्यू मैच से पहले उनके आंसू छलक पड़े. 78 साल के एडवोकाट फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास के सबसे उम्रदराज मैनेजर भी हैं.

कुरासाओ की टीम में ज्यादातर नीदरलैंड्स के खिलाड़ी क्यों?

कुरासाओ 2010 से किंगडम ऑफ नीदरलैंड्स के अधीन है, यही वजह है कि इस देश की टीम पर वहां का असर है. उसके अधिक्तर खिलाड़ी नीदरलैंड्स से हैं. कुरासाओ टीम के खिलाड़ी जुनिन्हो बकुना ने साफ तौर पर ये माना कि वो जानते थे कि नीदरलैंड्स से उनके खेलने के कोई चांस नहीं, इसलिए उन्होंने कुरासाओ को चुना.

वर्ल्ड कप में स्कूल बस से एंट्री लेकर बटोरी थी सुर्खियां

कुरासाओ की टीम ने फीफा वर्ल्ड कप में एक पुराने स्कूल बस से एंट्री ली थी, जिसमें ढंग की खिड़की तक नहीं थी.

View this post on Instagram

A post shared by Benched (@benchednation)


कुरासाओ की टीम के लिए फीफा वर्ल्ड कप में आगे रिजल्ट क्या रहता है वो तो बाद की बात है. लेकिन, स्कूल बस के जरिए अपनी एंट्री को वो हमेशा के लिए यादगार बना चुके हैं.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/fifa-world-cup-2026-curacao-score-his-first-goal-against-germany-most-players-from-netherlands-3820438.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad