Ads Area

Vaibhav Sooryavanshi: लड़ाई के बाद श्रीलंका में किसके पांव छूने लगे वैभव सूर्यवंशी? VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi: लड़ाई के बाद श्रीलंका में किसके पांव छूने लगे वैभव सूर्यवंशी? VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi in Sri Lanka: श्रीलंका दौरे पर वैभव सूर्यवंशी चर्चा में हैं. हालांकि, चर्चा में होने की वजह उनका प्रदर्शन कम बल्कि मैदान पर हुई लड़ाई ज्यादा है. 15 जून को श्रीलंका ए के खिलाफ ट्राई सीरीज का मुकाबला सुपर ओवर में गंवाने के बाद वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई प्लेयर से लड़ाई हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ. लेकिन, उस लड़ाई के बाद वैभव के पांव छूने वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर उतनी ही तेजी से छाया. सवाल है श्रीलंका में वैभव सूर्यवंशी ने किसके पांव छुए?

वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका में किसके छुए पैर?

सामने आया वीडियो मैच के बाद का है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी को अनुरा टेनेकुन के पैर छूकर उन्हें प्रणाम करते देखा जा सकता है. अनुरा टेनेकुन श्रीलंका के पहले वनडे कप्तान थे, जिन्होंने 1975 के वर्ल्ड कप में टीम की कमान संभाली थी. दांबुला में उन्होंने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान वैभव ने पैर तो छूए ही, साथ ही उन्हें अनुरा टेनेकुन से एक जबरदस्त सलाह भी मिली. उन्होंने वैभव से कहा कि लोग क्या कहेंगे उसकी परवाह मत करो. अपने गेम पर फोकस करो.

मैच के बाद मैदान पर हुई लड़ाई, VIDEO वायरल

वैभव सूर्यवंशी की इससे पहले ग्राउंड पर श्रीलंका ए के खिलाड़ी से लड़ाई हुई थी. ऐसा तब हुआ था जब वो सुपर ओवर खेलने के बाद पवेलियन लौट रहे थे. श्रीलंकाई खिलाड़ी ने पहले वैभव सूर्यवंशी को कुछ कहा, जिस पर उन्होंने उसे धक्का दे दिया. श्रीलंकाई प्लेयर ने भी वैभव को धक्का दिया. दांबुला के ग्राउंड के बीचों बीच घटी इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया है.

श्रीलंका ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी

श्रीलंका ए के खिलाफ 15 जून को खेले मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 14 गेंदों में 21 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 1 छक्का और 3 चौके लगाए. भारत ए ने पहले खेलते हुए 265 रन बनाए थे. जवाब में श्रीलंका ए भी 50 ओवर खेलने के बाद 265 रन ही बना सकी. मुकाबला टाई होने के बाद सुपर ओवर खेला गया, जिसमें भारत ए को हार का सामना करना पड़ा.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/vaibhav-sooryavanshi-touches-feet-after-fight-in-sri-lanka-video-3821527.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad