Ads Area

French Open 2026: जिसे डॉक्टर ने कहा, नहीं खेल सकता टेनिस, उसके चैंपियन बनने पर सचिन तेंदुलकर ने यूं की तारीफ

French Open 2026: जिसे डॉक्टर ने कहा, नहीं खेल सकता टेनिस, उसके चैंपियन बनने पर सचिन तेंदुलकर ने यूं की तारीफ

French Open 2026, Alexander Zverev: जर्मनी के एलेक्जेंडर जेरोव ने फ्रेंच ओपन 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. ये उनका पहला ग्रैंडस्लैम खिताब है, जिसे उन्होंने 7 जून को खेले फाइनल मुकाबले में फ्लैवियो कोबोली को l, 6-1, 4-6, 6-4, 6-7 (5), 6-1 से हराकर हासिल किया. 4 घंटे से भी ज्यादा देर तक चले इस मुकाबले को जीतने के बाद जेरोव रो पड़े. वो पेरिस की लाल माटी की कोर्ट पर ऐसे लेटे मानों उससे लिपट गए थे. ये उनके लिए खुशी के पल थे. उन्होंने अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की थी.

डॉक्टर दे चुके थे जवाब, जिरोव ने नहीं मानी हार

जेरोव के लिए इस पल के खास होने की एक बड़ी वजह उनकी निजी जिंदगी से भी जुड़ी है. जिरोव इस मुकाम तक नहीं पहुंचते अगर वो हिम्मत और हौसला ना दिखाते. क्योंकि, डॉक्टर तो उन्हें जवाब दे चुके थे. ये कहते हुए टेनिस खेलने से मना कर चुके थे कि उनकी जान को खतरा है. अब जब उन्हीं एलेक्जेंडर जिरोव ने फ्रेंच ओपन के तौर पर अपना पहला ग्रैंडस्लैम जीता है तो सचिन तेंदुलकर भी उनकी तारीफ करने से नहीं चूके.

सचिन तेंदुलकर ने कैसे बांधे तारीफों के पुल?

सचिन तेंदुलकर को टेनिस का शौक पहले से रहा है. क्रिकेट खेलने के दिनों में कई बार उन्हें टेनिस कोर्ट पर समय बिताते देखा गया है. फेडरर, जोकोविच जैसे खिलाड़ियों के खेल कायल रहे तेंदुलकर ने इस साल पेरिस की कोर्ट पर जिरोव का खेल देखा तो वो ये कहने से नहीं चूके कि वो एक स्पेशल प्लेयर है.
एलेक्जेंडर जेरोव को उनका पहला ग्रैंड स्लैम जीतते देखकर अच्छा लगा. हमेशा ये मानता था कि वो एक स्पेशल प्लेयर है. उन्होंने फ्लेवियो कोबोली के गेम की भी तारीफ की और कहा कि ग्रैंडस्लैम को जीतने के लिए दोनों खिलाड़ियों ने अपना सबकुछ झोंक दिया.

जिरोव के हौसले के आगे बीमारी ने टेके घुटने

एलेक्जेंडर जिरोव जब 4 साल के थे, तभी वो टाइप 1 डायबिटीज के शिकार हो गए. बड़े होने पर डॉक्टर ने उन्हें टेनिस और फिजिकल स्ट्रेंथ से जुड़े दूसरे खेल खेलने से मना कर दिया. डॉक्टर के मुताबिक ऐसा करने से उनकी जान को खतरा था. लेकिन, जिरोव ने भी खुद से एक वादा किया कि वो सिर्फ टेनिस ही खेलना चाहते हैं. अपने इस वादे को पूरा करने के लिए उन्होंने हर वो ऐहतियात बरते जो जरूरी थे और आखिरकार उनके हौसले के आगे रुकावट बनी बीमारी को घुटने टेकने पड़े.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/sachin-tendulkar-praises-french-open-2026-champion-alexander-zverev-3813597.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad