Ads Area

IND vs PAK, Women’s T20 WC 2026: 10 साल से तड़प रही पाकिस्तान की टीम, भारत से भिड़ने से पहले ही हुए दांत खट्टे

IND vs PAK, Women’s T20 WC 2026: 10 साल से तड़प रही पाकिस्तान की टीम, भारत से भिड़ने से पहले ही हुए दांत खट्टे

India vs Pakistan, Women’s T20 WC 2026: महिलाओं का T20 वर्ल्ड कप 12 जून से शुरू होने जा रहा है. इस ICC टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना 14 जून को होगा. इन दो चिर-प्रतिद्वन्दियों की टूर्नामेंट में ये पहली टक्कर भी होगी. मतलब, महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 में एक-दूसरे के खिलाफ खेलकर भारत-पाकिस्तान अपने अभियान का आगाज करेंगे. हालांकि, 14 जून को भारत के खिलाफ उतरने से पहले ही पाकिस्तान के दांत बुरी तरह से खट्टे हो गए हैं. पाकिस्तान की टीम के उस प्रदर्शन को देखकर लगता नहीं कि 10 साल की उनकी तड़प इस बार भी दूर होगी.

भारत से भिड़ने से पहले पाकिस्तान के दांत खट्टे

अब सबसे पहला सवाल है कि महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से भिड़ने से पहले ही पाकिस्तान के दांत खट्टे किसने कर दिए हैं? वो काम स्कॉटलैंड की टीम ने किया है. पाकिस्तान की टीम को टूर्नामेंट के अपने पहले ही वॉर्म अप मैच में स्कॉटलैंड के हाथों बुरी हार मिली है. फातिमा सना की पाकिस्तानी टीम को स्कॉटलैंड ने 9 जून को डर्बी में खेले वॉर्म अप मुकाबले में डकवर्थ लुईस से 41 रन से धूल चटाई.

बारिश से प्रभावित मैच में पाकिस्तान की महिला टीम के खिलाफ स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी की और अपने कप्तान कैथरीन ब्राइस की 94 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट पर 187 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की टीम की टॉप फोर बल्लेबाज 50 रन के अंदर ही डगआउट लौट गई. वहीं पाकिस्तान के स्कोर बोर्ड पर 60 रन लगने से पहले स्कॉटलैंड ने उसे 5वां झटका भी दे दिया. इसके बाद मैच में बारिश होने लगी और डकवर्थ लुईस से पाकिस्तान की टीम हार गई.

ढाई साल में पाकिस्तान ने जीती बस एक T20 सीरीज

वैसे वॉर्म अप मुकाबले में स्कॉटलैंड के हाथों पाकिस्तान का हारना कोई चौंकाने वाला नहीं है. स्कॉटलैंड बेहतर टीम है. रही बात पाकिस्तान की तो वो कितनी बेहतर है उसका अंदाजा आपको भी उसके पिछले ढाई साल के ट्रैक रिकॉर्ड को देखकर चल जाएगा. पाकिस्तान की महिला टीम ने पिछले ढाई साल में सिर्फ एक T20I सीरीज जीती है, वो भी जिम्बाब्वे के खिलाफ, जो कि महिला FTP में न्यूकमर है.

पाकिस्तान की तड़प अभी लंबी चलेगी!

महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के मेन मुकाबले शुरू होने के बाद पाकिस्तान की महिला टीम को अपने अभियान का आगाज भारत के खिलाफ करना है. उस मुकाबले से पाकिस्तान की 10 साल से चली आ रही तड़प भी जुड़ी है. पाकिस्तान ने महिला T20 वर्ल्ड कप में आखिरी बार भारत को 10 साल पहले ही हराया था. उसने 2016 के T20 वर्ल्ड कप में भारत को हराया था. तो क्या पाक टीम की जीत का इंतजार 2026 के T20 वर्ल्ड कप में थमेगा? पिछले 4 T20 वर्ल्ड कप में सिर्फ 1 मैच जीतने वाली पाकिस्तान की महिला टीम को देखकर लगता तो नहीं कि वो ऐसा कर पाएंगी.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/ind-vs-pak-womens-t20-world-cup-2026-pakistan-loss-in-warm-up-against-scotland-ahead-of-match-against-india-3815760.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad