Ads Area

IND-A vs SL-A: श्रीलंका में वैभव सूर्यवंशी का दिखेगा अलग अंदाज? प्रैक्टिस के VIDEO ने बढ़ाई बेकरारी

IND-A vs SL-A: श्रीलंका में वैभव सूर्यवंशी का दिखेगा अलग अंदाज? प्रैक्टिस के VIDEO ने बढ़ाई बेकरारी

वैभव सूर्यवंशी… इन दिनों हर रोज ही 15 साल के इस युवा भारतीय बल्लेबाज का नाम कहीं न कहीं देखने, पढ़ने या सुनने को मिल रहा है. छोटी उम्र में बड़ा धमाका कर वैभव ने पहले ही काफी नाम और पहचान बना ली है और अब टीम इंडिया में भी उन्हें जगह मिल गई है. मगर उससे पहले वैभव का पहला इम्तेहान इंडिया-A के साथ है, जिसकी शुरुआत 9 जून से श्रीलंका में हो रही है. इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच मंगलवार को तीन टीमों की सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा.

मगर क्या यहां भी वैभव का वही IPL वाला अंदाज दिखेगा या वो कुछ बदले-बदले नजर आएंगे? ये सवाल उठने की 2 वजहें हैं- पहला कारण तो ये कि इस बार वो अलग फॉर्मेट में खेलेंगे. ये टी20 नहीं बल्कि इस बार वो वनडे फॉर्मेट में खेलने जा रहे हैं और पहली बार श्रीलंका में खेलने उतरेंगे. दूसरी वजह, प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो है, जिसमें वैभव ने अपना वो अंदाज दिखाया, जो उनके गेम में अभी तक कम ही दिखी है.

असल में मैच से एक दिन पहले टीम इंडिया ने दाम्बुला में अभ्यास किया, जहां वैभव सूर्यवंशी नेट्स का आकर्षण थे. उन्होंने काफी देर नेट्स में बैटिंग करते हुए वक्त बिताया. मगर उनकी बैटिंग का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर आया, जिसने थोड़ा हैरान किया और सवाल उठे कि क्या वो अलग तरीके से बैटिंग करेंगे. बात ऐसी है कि इस वीडियो में वैभव सूर्यवंशी अपने डिफेंस पर काम करते हुए दिखे.

आम तौर पर जैसी गेंदों को वो IPL में बिना झिझके बाउंड्री पार भेज रहे थे, मगर यहां ऐसी ही गेंदों को वो फ्रंट फुट पर आकर डिफेंड कर रहे थे. उन्होंने कई गेंदों पर यही अंदाज दिखाया. हालांकि इसके बाद उन्होंने अपने तेवर दिखाए और कई बड़े शॉट्स लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. मगर इस प्रैक्टिस वीडियो ने ये बेकरारी जरूर बढ़ा दी है कि क्या वैभव इस सीरीज में अलग अंदाज में खेलेंगे या नहीं.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/vaibhav-sooryavanshi-practices-on-his-defence-before-india-a-vs-sri-lanka-a-match-check-video-3814534.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad