Ads Area

India Women vs Pakistan Women Live Streaming: कैसे देख सकेंगे भारत-पाकिस्तान का मैच? जानिए हर एक डिटेल

India Women vs Pakistan Women Live Streaming: कैसे देख सकेंगे भारत-पाकिस्तान का मैच? जानिए हर एक डिटेल

India Women vs Pakistan Women Live Streaming, Womens T20 World Cup Match Start Time: नवंबर 2025 में पहली बार वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद अब भारतीय महिला टीम की नजरें अपने पहले टी20 खिताब पर टिक गई हैं. शुक्रवार 12 जून से इंग्लैंड में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो रही है. इस वर्ल्ड कप में कुल 12 टीम हिस्सा ले रही हैं, जिसमें कुछ ही टीम खिताब की दावेदार हैं. इसमें से एक है हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम, जो वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद बुलंद हौसलों के साथ उतर रही है. भारतीय टीम का पहला मैच को पाकिस्तान से है. इस मैच को कहां और कितने बजे से देख सकते हैं, उसकी पूरी डिटेल आपको बताते हैं.

IND-W vs PAK-W मैच को कब, कहां और कैसे देखें?

भारत-पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में किस ग्रुप में रखा गया है?

भारत और पाकिस्तान को इस वर्ल्ड कप में ग्रुप-1 में रखा गया है, जहां उनके साथ ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नीदरलैंड और साउथ अफ्रीका भी हैं.

भारत-पाकिस्तान का मैच किस दिन और कहां खेला जाएगा?

महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच ये मैच रविवार 14 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा.

India-W vs Pakistan-W का मैच कितने बजे शुरू होगा?

भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच ये मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. इससे आधे घंटे पहले यानि 6:30 बजे टॉस होगा.

Ind-W vs Pak-W का ये मैच टीवी में किस चैनल पर देखा जा सकता है?

अगर आप टीवी पर भारत-पाकिस्तान के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप का मैच देखना चाहते हैं तो ये आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर देख सकते हैं.

Ind-W vs Pak-W की Online Live Streaming कहां देखी जा सकती है?

भारत-पाकिस्तान समेत महिला टी20 वर्ल्ड कप के हर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर होगी, जिसे आप इसकी वेबसाइट पर या मोबाइल ऐप पर देख सकते हैं.

कैसा है भारत-पाकिस्तान का रिकॉर्ड?

भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच टी20 क्रिकेट का रिकॉर्ड उसी तरह एकतरफा है, जैसा पुरुष टीमों के बीच है. इस टक्कर में पलड़ा पूरी तरह भारत के पक्ष में हावी रहा है. दोनों टीम के बीच 2009 से अब तक कुल 16 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 13 बार पाकिस्तान को धूल चटाई है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 3 बार सफलता मिली है.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/india-women-vs-pakistan-women-live-streaming-when-and-where-to-watch-womens-t20-world-cup-2026-match-on-live-tv-online-3818142.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad