Ads Area

England Test Coach: इंग्लैंड को मिल गया नया कोच, IPL छोड़कर गया दिग्गज लेगा मैक्कलम की जगह

England Test Coach: इंग्लैंड को मिल गया नया कोच, IPL छोड़कर गया दिग्गज लेगा मैक्कलम की जगह

इंग्लैंड क्रिकेट टीम को टेस्ट फॉर्मेट में जल्द ही नया कोच मिलने जा रहा है. ब्रैंडन मैक्कलम को टेस्ट टीम की कोचिंग से निकालने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) लगातार नए कोच की चलाश में था. ये खोज अब खत्म होती दिख रही है. इंग्लैंड की मीडिया ने खुलासा किया है कि टीम के नए कोच को लेकर मैक्कलम के ही पूर्व टीममेट से बात पक्की हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज स्टीफन फ्लेमिंग, इंग्लैंड के नए टेस्ट कोच बनने वाले हैं.

IPL छोड़ा, अब इंग्लैंड में संभालेंगे मोर्चा

बुधवार 29 जुलाई को ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट्स में बताया गया है कि पिछले कुछ दिनों में ECB ने 53 साल के स्टीफन फ्लेमिंग के साथ कई राउंड इंटरव्यू किए. इसके बाद ही इंग्लिश बोर्ड न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान को ही कोच बनाने के लिए तैयार हो चुका है. हालांकि ECB ने इसे लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया है लेकिन बताया जा रहा है कि फ्लेमिंग को लेकर सहमति बन गई है और जल्द ही उन्हें ये जिम्मेदारी दे दी जाएगी.

हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ फ्लेमिंग का 19 साल लंबा सफर खत्म हुआ था, जब फ्रेंचाइजी ने उन्हें लगातार 3 खराब सीजन निकलने के बाद हटाने का फैसला किया था. इसके बाद से ही माना जा रहा था कि वो इंग्लैंड के अगले टेस्ट कोच की जिम्मेदारी उठाने के लिए दावा पेश कर सकते हैं. फिर एंडी फ्लावर के मना करने के बाद ECB के सामने भी अनुभवी कोच के रूप में फ्लेमिंग एक बेहतर विकल्प बनकर सामने आए. बताया जा रहा है कि फ्लेमिंग ने इस मामले में इंग्लैंड के ही पूर्व बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट और रिचर्ड डॉसन को मात दी है.

फ्लेमिंग के सामने सबसे बड़ी चुनौती

फ्लेमिंग का कार्यकाल दिसंबर 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के साथ शुरू होगा. न्यूजीलैंड के लिए 111 टेस्ट मैच खेलने वाले और IPL में करीब 18 सीजन कोचिंग का अनुभव रखने वाले फ्लेमिंग के सामने सबसे बड़ी चुनौती नए कप्तान के चयन की होगी. उन्हें ये फैसला लेना है कि वनडे और टी20 कप्तान हैरी ब्रूक को ही टेस्ट का कप्तान भी बनाया जाए, जो कि अभी तक उप-कप्तान भी हैं या फिर जो रूट को अंतरिम तौर पर ये जिम्मेदारी दी जाए.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/stephen-fleming-set-to-become-new-coach-of-england-test-team-replacing-brendon-mccullum-3865550.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad