Ads Area

WTC 2025-27 Points Table: पाकिस्तान गिरा सबसे नीचे, पहला टेस्ट जीतने के बाद वेस्टइंडीज को हुआ क्या फायदा?

WTC 2025-27 Points Table: पाकिस्तान गिरा सबसे नीचे, पहला टेस्ट जीतने के बाद वेस्टइंडीज को हुआ क्या फायदा?

WTC 2025-27 Points Table after WI vs PAK 1st Test: वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट में सिर्फ 4 दिन में चित कर दिया. अपनी धरती पर खेलते हुए वेस्टइंडीज ने पहला टेस्ट 90 रन से जीता. इस टेस्ट मैच के नतीजे का असर ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल पर भी साफ दिखा, जिसमें पाकिस्तान का अब बड़ा बुरा हाल है. वहीं वेस्टइंडीज के लिए अच्छी खबर ये है कि वो अब सबसे नीचे नहीं है.

PAK सबसे नीचे, वेस्टइंडीज को एक स्थान का फायदा

पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में उतरने से पहले वेस्टइंडीज की टीम ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचले पायदान पर थी. लेकिन, इस टेस्ट मैच के बाद कहानी पलट चुकी है. अब 9 टीमों के बीच वेस्टइंडीज सबसे नीचे नहीं बल्कि 8वें स्थान पर आ गया है. वहीं पाकिस्तान की टीम गिरकर अब सबसे नीचे 9वें स्थान पर आ गई है. वेस्टइंडीज की PCT इस WTC चरण में अब तक खेले 11 टेस्ट में 2 जीत, 7 हार और 2 ड्रॉ के बाद 22.73% है. वहीं पाकिस्तान की टीम की PCT सिर्फ 6.66% है. पाकिस्तान ने अब तक खेले 5 टेस्ट में 1 जीते और 4 हारे हैं.

WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया नंबर 1

WTC 2025-27 में अब तक खेले 8 में से 7 टेस्ट जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 की अपनी पोजिशन को बरकरार रखा है. वहीं साउथ अफ्रीका उसके ठीक पीछे दूसरे नंबर पर है. ऑस्ट्रेलिया की PCT 87.50 % है. वहीं 4 में से 3 टेस्ट जीतने वाले साउथ अफ्रीका के 75.00 % PCT है.

भारत कैसे खेल सकता है WTC 2025-27 का फाइनल?

चौंकाने वाली बात ये है कि टीम इंडिया WTC 2025-27 के पॉइंट्स टेबल में बांग्लादेश से भी नीचे है. उसकी पोजिशन 5वीं है, जबकि बांग्लादेश चौथे और न्यूजीलैंड तीसरे नंबर पर है. भारत के पास नंबर 5 से टॉप 2 टीमों में शामिल होकर WTC 2025-27 का फाइनल खेलने का बस एक रास्ता है और वो है इस चरण में अपने बाकी बचे 9 टेस्ट में जीत हासिल करना.



source https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/wtc-2025-27-points-table-after-west-indies-vs-pakistan-1st-test-icc-world-test-championships-3864532.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad