टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर के सफर की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और उनकी कप्तानी में भारतीय टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि जिम्बाब्वे में उन्होंने ये हार का सिलसिला जरूर तोड़ा है. (Photo: PTI)
जिम्बाब्वे में पहले टी20 मैच में अपनी पहली जीत दर्ज करने के बाद अय्यर अपनी पहली सीरीज जीतने के इरादे से 25 जुलाई को दूसरे टी20 मैच में उतरेंगे. ये मैच जीतने पर टीम इंडिया सीरीज भी अपने नाम कर लेगी. (Photo: BCCI)
अब मैच का फैसला तो बैट और बॉल का एक्शन शुरू होने के बाद ही होगा लेकिन कप्तान अय्यर उससे पहले टॉस में ही एक ऐसा रिकॉर्ड बना सकते हैं, जो आज से पहले कभी नहीं हुआ. (Photo: PTI)
श्रेयस को भले ही अपने शुरुआती मुकाबलों में सफलता नहीं मिली हो लेकिन अभी तक उन्होंने जितने भी मैच में भारत की कप्तानी की, सभी में उन्होंने टॉस जीता और अब वो नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के करीब हैं. (Photo: PTI)
दूसरे टी20 मैच में अगर अय्यर टॉस जीतते हैं तो वो अपने शुरुआती 9 मैच में टॉस जीतने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन जाएंगे. इस मामले में वो फिलहाल इंग्लैंड के महान कप्तान वॉली हेमंड की बराबरी पर हैं, जिन्होंने 8 टॉस जीते थे. (Photo: PTI)
source https://www.tv9hindi.com/photo-gallery/cricket-photos/shreyas-iyer-can-become-1st-captain-to-win-9-tosses-in-a-row-since-captaincy-debut-ind-vs-zim-2nd-t20i-3860483.html




